Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में प्रसव के बाद महिला की मौत:नवजात भी मृत जन्मा, सीएचसी सहार से छुट्टी के बाद बिगड़ी तबीयत

    2 hours ago

    2

    0

    औरैया के बेला क्षेत्र में प्रसव के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। धर्मपुर ज्ञानी निवासी 23 वर्षीय संगीता पत्नी पंकज कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहार में बच्चे को जन्म दिया था। संगीता को रविवार सुबह लगभग 10 बजे प्रसव पीड़ा के बाद सीएचसी सहार में भर्ती कराया गया था। उन्होंने एक मृत नवजात बेटे को जन्म दिया। दोपहर करीब 3 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजनों ने बताया कि घर लौटते समय संगीता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घबराहट होने पर उन्हें तत्काल सीएचसी बेला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संगीता की शादी लगभग पांच वर्ष पहले हुई थी। वह फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज क्षेत्र निवासी गंगाचरण की पुत्री थीं। उनके परिवार में तीन वर्ष की एक बेटी वैष्णवी है। इस घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है। स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में NEET-UG परीक्षा संपन्न:7 केंद्रों पर 3227 अभ्यर्थी शामिल, कड़ी सुरक्षा में हुई जांच
    Next Article
    शादी से 5 दिन पहले दुल्हन की मौत:परिजन बोले- एक्सपायरी कोल्डड्रिंक पीने से बिगड़ी थी तबियत, 8 मई को आनी थी बारात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment