Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में सेंगर नदी में दो किशोर डूबे:एसडीआरएफ-गोताखोरों ने निकाले शव, डीएम बोले-परिजनों को दिए जाएंगे 4-4 रु. लाख की आर्थिक सहायता

    3 hours ago

    1

    0

    औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सबलपुर के मजरा नगला टीका में सेंगर नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। मृतकों की पहचान नगला टीका निवासी 13 वर्षीय हिमांशु पुत्र भुवनेश और उसके मौसेरे भाई 15 वर्षीय नितिन पुत्र राकेश के रूप में हुई है। नितिन बदनपुर (औरैया) से रिश्तेदारी में आया था। दोनों साइकिल से सेंगर नदी में नहाने गए थे। एक बच्चे का शव 6:30 बजे शाम और दूसरे का शव 7 बजे शाम को बरामद हुआ। देखिए घटना की तस्वीरें… जब वे काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान नदी किनारे दोनों किशोरों के कपड़े मिले, जिससे अनहोनी की आशंका बढ़ गई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और खोज अभियान शुरू करवाया। बताया गया कि घटना के समय हिमांशु के दादा पूरन सिंह खेतों में दवा डालने गए थे और पिता भुवनेश घर पर मौजूद नहीं थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक छा गया। क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार के निर्देशन में उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। फायर ब्रिगेड, स्थानीय गोताखोरों और SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) टीम की मदद से नदी में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद गोताखोरों और SDRF टीम ने दोनों किशोरों के शव नदी से बरामद कर लिए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की सूचना पर समाजवादी पार्टी विधायक प्रदीप यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर सांत्वना दी और प्रशासन से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया- सेंगर नदी में दो किशोर नहाने गए थे। दोनों की डूबकर मौत हो गई। मौके पर अधिकारी पहुंचे। एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने शव को नदी से निकाला। मृतक के परिजनों को जल्द ही 48 घंटे में चार-चार लाख रुपए दिए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुष्कर्म के 2 दोषियों को 5-5 साल की सजा:श्रावस्ती कोर्ट ने 35 हजार का लगाया जुर्माना, नाबालिग से दुष्कर्म और भगाने के आरोप में आया फैसला
    Next Article
    गाजियाबाद में एनडीआरएफ की उत्तरी क्षेत्र सीएसएसआर प्रतियोगिता संपन्न:हिमाचल प्रदेश प्रथम, उत्तर प्रदेश द्वितीय; राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment