Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में सड़क हादसे में युवक की मौत:पुलिस ने परिजनों को लौटाए एक लाख रुपये, ईमानदारी की सराहना हुई

    2 hours ago

    2

    0

    औरैया में एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों को पुलिस ने उसकी जेब से मिले लगभग एक लाख रुपये नकद लौटा दिए। पुलिस की इस ईमानदारी की परिजनों ने सराहना की। युवक की पहचान शुक्रवार को हुई। यह दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब 6 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रौतियापुर के पास विनायक पेट्रोल पंप के सामने हुई थी। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। युवक की पहचान उसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर पारस प्रसाद के रूप में हुई। वह बिहार के कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के बरना गांव का निवासी था और नोएडा में एक होटल में काम करता था। पारस अपनी नई मोटरसाइकिल से घर जा रहा था, जिसे उसने लगभग दो महीने पहले खरीदा था। मामले में आगे की कार्रवाई जारी गुरुवार रात करीब 10 बजे मृतक के परिजन सदर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि पारस की जेब में लगभग एक लाख रुपये नकद थे। कोतवाली में तैनात सिपाही देवीराम गुर्जर ने ईमानदारी का परिचय देते हुए वह पूरी रकम सुरक्षित परिजनों को सौंप दी। इसके साथ ही मृतक के पास मौजूद अन्य सामान, जिसमें उसकी बच्ची के लिए खरीदी गई चप्पलें भी शामिल थीं, परिवार को लौटा दिया गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री अनिल कुमार ने श्रमिकों को दिए प्रशस्ति पत्र:मुजफ्फरनगर में मजदूर दिवस पर विकास भवन में योजनाओं की जानकारी
    Next Article
    शादी में युवक ने तमंचे से की हवाई फायरिंग, VIDEO:डीजे पर डांस के दौरान चलाई गोली, लोगों ने मचाया शोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment