Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में सड़क किनारे मिला युवक का शव:प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया, महिला की मौत

    11 hours ago

    2

    0

    औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में पांडु नदी पुल के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतक की पहचान कन्नौज निवासी सुग्रीव दोहोरी के रूप में हुई है। पुलिस को यह सूचना आज सुबह करीब 8:30 बजे मोहित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति नशे की हालत में बैठा था, जिसे एक दिन पहले शाम को भी मंदिर के आसपास देखा गया था। बीती रात उसकी सड़क किनारे मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए औरैया भेजा गया है। मृतक की पहचान के लिए उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की गई, जिसके बाद परिजनों ने उसकी पहचान सुग्रीव दोहोरी पुत्र रामशरण दोहरे, निवासी सकराली गढ़िया, थाना तालग्राम, जनपद कन्नौज के रूप में की। परिजनों के अनुसार, सुग्रीव का रिंकी उर्फ पूनम (पत्नी रामनिवास दोहरे, निवासी गहलोतन पुरवा, थाना तिर्वा) के साथ प्रेम संबंध था। बताया गया है कि दोनों ने गहलोतन पुरवा में जहर खा लिया था, जिससे रिंकी उर्फ पूनम की भी मौत हो गई थी। इस संबंध में थाना तिर्वा पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने यह भी बताया कि एक दिन पहले दोनों पक्ष थाना तिर्वा गए थे और मृतक की पत्नी ने एक प्रार्थना पत्र भी दिया था। चौकी प्रभारी पचोर, थाना तिर्वा, राजकुमार गौतम ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि मृतक तिर्वा बॉर्डर तक कैसे पहुंचा। थानाध्यक्ष बेला, गंगा दास गौतम ने जानकारी दी कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर के जंगल में मिला महिला का अधजला शव:महुआ बीनने गए ग्रामीणों ने देखा, चप्पलों से हुई पहचान; पति से पूछताछ जारी
    Next Article
    बदायूं में एसएसपी दफ्तर के सामने महिला ने जहर खाया:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, युवक से परेशान होकर गांव छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment