Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओवरलोड ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी:पीलीभीत में हाईवे पर पलटा, एक घायल; चालक फरार

    12 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर रविवार रात एक ओवरलोड ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गेहूं से लदा ट्रक हाईवे पर पलट गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। हादसे में ट्रक में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। यह घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे की है। बंडा निवासी हरिराम नामक व्यक्ति ट्रक में सवारी के तौर पर बंडा से पीलीभीत आ रहा था। ट्रक पलटने से हरिराम गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के कारण हाईवे पर गेहूं की बोरियां बिखर गईं और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर सुनगढ़ी थाना अध्यक्ष नरेश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को हटवाया और यातायात को सुचारु कराया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और परिवहन विभाग के दावों के बावजूद जनपद में ओवरलोडिंग का खेल जारी है। रात के समय ओवरलोड वाहन हादसों का कारण बन रहे हैं। सुनगढ़ी थाना अध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज और कल दिनभर चलेगी हवा, तापमान में राहत नहीं:रात का तापमान सामान्य से 4.5°C कम, इस सप्ताह पारा 40°C पहुंचेगा
    Next Article
    देवरिया में युवक की गोली मारकर हत्या:रेस्टोरेंट में पुरानी रंजिश में हुई वारदात, पुलिस जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment