Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में गड्ढे बचाने के प्रयास में बाइक की भिड़ंत:एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; इलाज जारी

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत के बीसलपुर-शाहजहांपुर मार्ग पर सड़क के गड्ढे एक बार फिर हादसे का कारण बने। खनंका पुलिस चौकी के पास गड्ढा बचाने के प्रयास में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 20 वर्षीय एक युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है और उसे बरेली रेफर किया गया है। यह घटना कोतवाली क्षेत्र के खालसा ढाबे के पास हुई। ग्राम रोहनिया निवासी 20 वर्षीय गोविंद उर्फ गोविंदा अपनी एचएफ डीलक्स बाइक से खनंका गांव की ओर आ रहा था। दूसरी ओर, खनंका निवासी अरुण कुमार अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से बीसलपुर से अपने गांव लौट रहा था। बताया गया है कि सड़क पर गहरे गड्ढे थे। खालसा ढाबे के पास पहुंचते ही गोविंद ने अपनी बाइक को गड्ढे से बचाने के लिए मोड़ा। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रही अरुण की बुलेट बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर ले जाया गया। गोविंद की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बुलेट सवार अरुण कुमार के हाथ की हड्डी टूट गई है और उसे शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं। परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए हैं। गोविंद की मौत की खबर रोहनिया गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना अध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों में सड़क के गड्ढों को लेकर प्रशासन के प्रति भारी रोष व्याप्त है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट प्रीपेड मीटर मामले की शिकायत लोकसभा याचिका समिति में:3.80 करोड़ उपभोक्ताओं पर असर, बिना सहमति 70 लाख मीटर बदले
    Next Article
    युवक के सीने के पार हुआ लोहे का सरिया:अलीगढ़ में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने कटर से सरिया काटकर बचाई जान, JNMC में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment