Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक के सीने के पार हुआ लोहे का सरिया:अलीगढ़ में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने कटर से सरिया काटकर बचाई जान, JNMC में भर्ती

    1 hour ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा के ओजोन सिटी में सोमवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग में ऊपर से गिरी सरिया युवक के सीने के आर–पार हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर कटर से सरिया काटकर युवक की जान बचाई और जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। झारखंड का रहने वाला है युवक ​झारखंड निवासी 19 वर्षीय जाकिर निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहा है। जाकिर इस बहुमंजिला इमारत में पिलर और लिंटर के लिए सरिया का काम कर रहा था। सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे जाहिर बिल्डिंग के नीचे खड़ा था। इसी दौरान अचानक सरिया ऊपर से गिर गई और वह जाकिर के बाईं तरफ सीने में आर–पार हो गई। चार फीट लंबी सरिया घुसते ही तड़पने लगा युवक करीब चार फीट लंबी सरिया जैसे ही जाकिर के सीने के आर–पार हुई, वह जमीन पर गिर गया। इससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त जिला चिकित्सालय से एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सरिया लंबी होने के कारण घायल युवक को एंबुलेंस में शिफ्ट करना मुश्किल हो रहा था। जान बचाने के लिए मौके पर काटी सरिया ​ईएमटी अजीत कुमार सिंह और पायलट दिनेश कुमार ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तत्काल सरिया काटने का निर्णय लिया। एंबुलेंस कर्मियों ने बिना समय गंवाए कटर का इंतजाम किया। इसके बाद शरीर के बाहर निकले सरिए के हिस्से को पीछे से काटकर छोटा किया गया ताकि उसे स्ट्रेचर पर लिटाया जा सके। काफी बह चुका था खून खून के अत्यधिक बहाव को रोकने के लिए प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद युवक को तुरंत जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। ​108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद अरशद ने कर्मियों के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि अगर वे सरिया छोटा करने का फैसला नहीं लेते, तो अस्पताल पहुंचाने में देरी हो सकती थी जो जानलेवा साबित होती। दोनों कर्मचारियों को जल्द ही जनपद स्तर पर सम्मानित करने की घोषणा भी की। ​
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में गड्ढे बचाने के प्रयास में बाइक की भिड़ंत:एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; इलाज जारी
    Next Article
    विधायक सरोज कुरील ने आंगनबाड़ी सहायिकाओं को दिए प्रमाण पत्र:42 लाख की पानी टंकी का शुभारंभ किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment