Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में स्कूल बस से कुचलने से छात्रा की मौत:फर्श टूटने से पहिए के नीचे आई, भाई ने चिल्लाकर कहा- अंकल गाड़ी रोकिए, बहन गिर गई

    4 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में शनिवार को स्कूल बस से कुचलकर छात्रा की मौत हो गई। छात्रा अपने भाई के साथ स्कूल बस से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में बस के फर्श की लोहे की चादर टूट गई और छात्रा सीधे बस के पहिए के नीचे गिर गई। छात्रा के भाई ने चिल्लाकर कहा- अंकल, बस रोकिए, बहन नीचे गिर गई। ड्राइवर ने बस रोककर देखा तो कुचलने से बच्ची की मौत हो चुकी थी। इसके बाद ड्राइवर ने उसके भाई को घटना के बारे में किसी को ना बताने की धमकी दी। हादसे के बाद चालक ने छात्रा के परिजनों को चोट लगने की सूचना दी। इसके बाद वह छात्रा को वहीं छोड़कर बस लेकर भागने लगा। जैसे ही ग्रामीणों ने बस ड्राइवर को भागते देखा, उन्होंने करीब 2 किमी तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा ​ढोलना क्षेत्र के पास हुआ। अब पढ़िए पूरा मामला… माउंट इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती थी छात्रा मृतका छात्रा अनन्या (8) दादों थाना क्षेत्र के नाय भाय की रहने वाली थी। उसके पिता रवि गंगीरी चौराहे पर जनसेवा केंद्र चलाते हैं और परिवार के साथ वहीं रहते हैं। परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। अनन्या और उसका बड़ा भाई गोलू बुढ़िया कसेर के माउंट इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। अनन्या यूकेजी और गोलू कक्षा 3 में पढ़ता है। दोनों भाई-बहन रोज स्कूल की बस से आते-जाते थे। शनिवार दोपहर 2 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों भाई-बहन बस से घर लौट रहे थे। चालक ने कासगंज के ढोलना गांव में बच्चों को उतारा और फिर अनन्या व गोलू को घर छोड़ने गंगीरी की तरफ चला। जैसे ही बस ढोलना के नगला साधु के पास पहुँची, अचानक फर्श का हिस्सा टूट गया और अनन्या नीचे गिर गई। बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भाई ने चिल्लाकर कहा- अकल! बस रोकिए बहन के नीचे गिरते ही गोलू चिल्लाकर रोने लगा और बोला- अंकल, मेरी बहन नीचे गिर गई।” चालक ने बस रोकी, बच्ची को उठाकर सीट पर रख दिया और भाई को घर को कुछ न बताने के लिए धमकाया। इसके बाद चालक ने अनन्या के पिता रवि को चोट लगने की जानकारी दी। हादसा देखते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन चालक बस लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने करीब 2 किमी तक पीछा किया और मलसई चौराहे पर चालक को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने बच्ची के पिता और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही छात्रा के पिता मौके पर पहुंचे। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मां देवकी रो-रोकर बेसुध हो गईं। ग्रामीणों ने सड़क पर किया हंगामा हंगामे की सूचना मिलने पर गंगीरी, छर्रा और दादों थानों की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कासगंज भेज दिया। गंगीरी के सीओ संजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कासगंज भेज दिया गया है। बच्ची के पिता ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। --------------- यह खबर भी पढ़ें केशव मौर्य को ब्रिटेन ने वीजा नहीं दिया, डिप्टी CM जर्मनी से लखनऊ लौट रहे; योगी ने 2.5 लाख करोड़ के निवेश जुटाए यूपी के डिप्टी सीएम यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) का दौरा रद्द कर लखनऊ लौट रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन ने वीजा नहीं दिया है। इसलिए डिप्टी CM ने ब्रिटेन का दौरा कैंसिल कर दिया है। वीजा के लिए भारत सरकार की तरफ से NOC दी गई थी। फिलहाल, ब्रिटेन ने वीजा क्यों नहीं दिया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल-ईरान जंग; दुबई में बुर्ज खलीफा के पास हमला:एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया की लंदन, टोरंटो, पेरिस, शिकागो उड़ानें रद्द, दुनियाभर की फ्लाइट्स पर असर
    Next Article
    पेड़ की छांव में बैठी महिला को स्कॉर्पियो ने रौंदा:विधायक के बेटे के आर्शीवाद समारोह में आई थी कार, रेलवे मैदान में हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment