Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेड़ के पास बाइक खड़ी कर युवक ने लगाई फांसी:फर्रुखाबाद में परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, तीन दिन पहले दिल्ली से घर लौटा था

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जिले के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव आम के पेड़ पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक अपने ससुराल आया हुआ था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एटा जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित विकास नगर निवासी 35 वर्षीय संजय कुमार का शव फर्रुखाबाद के थाना क्षेत्र के ग्राम ज्योता में जोगेंद्र सिंह के खेत में आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों ने शव देखा और इसकी सूचना ससुराल पक्ष को दी। इसके बाद मृतक के ससुर नरेश चंद्र ने डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। मृतक के पिता राम अवतार ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। उन्होंने बताया कि संजय तीन दिन पहले दिल्ली से घर आया था और 11 अप्रैल 2026 को अपने ससुराल पहुंचा था, जहां अगले ही दिन उसकी मौत की खबर मिली। वहीं मृतक की पत्नी मोहिनी देवी के अनुसार, पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। उसने बताया कि संजय उसे पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी देता था और खुद आत्महत्या करने की बात भी करता था। विवाद बढ़ने पर डायल 112 को सूचना भी दी गई थी। पत्नी ने यह भी बताया कि दिल्ली में संजय का किसी महिला से कथित प्रेम प्रसंग था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।संजय अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी वर्ष 2009 में मोनी से हुई थी। उनके दो बच्चे 14 वर्षीय पुत्री सौम्या और 12 वर्षीय पुत्र अंशु हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डायल 112 पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी जुटाई, वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    11 अज्ञात शवों की अस्थियां हरिद्वार विसर्जित:शामली में सामाजिक संस्थाओं ने हिंदू रीति-रिवाज से किया गंगा में विसर्जन
    Next Article
    Mercy Trailer: इच्छामृत्यु पर बनी फिल्म ‘मर्सी’ का ट्रेलर दिल छू लेगा, ग्लोबल लेवल पर सम्मान जीतने के बाद अब भारत में होगी रिलीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment