Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान:भाजपा जिला कार्यालय में तीन सत्रों में कार्यशाला, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    7 hours ago

    1

    0

    ज्ञानपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत तीन सत्रों में एक कार्यशाला संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न संगठनात्मक बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रथम सत्र में जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी और जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री चंदूलाल चंद्राकर ने किया। जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया और आगामी निर्धारित कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण कड़ी बताया। कार्यशाला का शुभारंभ पंजीकरण, दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम गायन के साथ हुआ। दूसरे सत्र में तीनों विधानसभाओं की अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। इनमें 7 से 13 मार्च तक मंडल स्तर पर होने वाली कार्यशालाओं की रूपरेखा बनाई गई। इसके लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को चिन्हित किया गया है, जो मंडल और बूथ स्तर तक बैठकें करके कार्यशालाओं को संपन्न करेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे। तृतीय सत्र का समापन उद्बोधन और राष्ट्रगान-वंदे मातरम के उद्घोष के साथ हुआ। इस दौरान पार्टी के मनीषी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए उनकी स्मृति में कार्यक्रम संपन्न किया गया। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने अपने संबोधन में संगठन को सर्वोपरि बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करता है और पार्टी के लिए निरंतर योगदान देता है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, विनय श्रीवास्तव, कन्हैयालाल मिश्र सहित कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉ. मोहन भागवत बोले- शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवसाय नहीं:धूल का एक कण भी धर्म से अलग नहीं हो सकता, लखनऊ में छात्रों से संवाद किया
    Next Article
    चित्रकूट के कल्ला में सब्जी दुकानें जलीं:अराजक तत्वों पर आग लगाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment