Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पांच दिन बादल छाएंगे, 20-21 मार्च को बारिश के आसार:दिन-रात का तापमान सामान्य से ज्यादा, रात में ठंड हवा राहत दे रही

    3 hours ago

    1

    0

    मार्च के महीने में ही कानपुर में गर्मी का असर महसूस होने लगा है। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि पिछले दो दिनों से शाम के समय चल रही ठंडी हवाओं से मौसम में कुछ राहत मिल रही है। शहरवासियों को आने वाले 5 दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। दोपहर के समय बादल छाए रहने के साथ-साथ 20 21 मार्च को बारिश की संभावना जताई जा रही है। तापमान सामान्य से ऊपर सीएसए की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा रहा। तापमान में इस बढ़ोतरी के कारण दिन में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। 20-21 मार्च को बदल सकता है मौसम सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी अजय कुमार मिश्रा के अनुसार आने वाले पांच दिनों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि 20 से 21 मार्च के बीच तेज हवाओं के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। बीते पांच दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस मे) दिनांक - न्यूनतम - अधिकतम 12 मार्च 17.6 34.9 13 मार्च 15.8 34.4 14 मार्च 17.6 35.1 15 मार्च 17.8 34.3 16 मार्च 17.5 33.6 (सोर्स - सीएसए मौसम विभाग) मौसम पूर्वानुमान दिनांक - न्यूनतम - अधिकतम 17 मार्च 19 34 18 मार्च 19 34 19 मार्च 20 34 20 मार्च 18 33 21 मार्च 18 33 22 मार्च 18 33
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैंक मैनेजर का हत्यारोपी बोला- महिलाओं के सामने डांटता था:आर्मी में था, हुक्म बर्दाश्त नहीं; गाजियाबाद में छुट्‌टी न देने पर गोली मारी
    Next Article
    बाल्टी के पानी में डूबा डेढ़ साल का बच्चा:मिर्जापुर के हलिया में हुई घटना, परिजनों ने बिना सूचना अंतिम संस्कार किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment