Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पांच दिन से लापता महिला का शव मिला:गेहूं के खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश, दुष्कर्म कर हत्या करने की आशंका

    4 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता एक महिला का शव शनिवार सुबह गांव से लगभग 300 मीटर दूर गेहूं के खेत में मिला। शव अर्धनग्न अवस्था में पाए जाने के बाद परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों के अनुसार, महिला 23 फरवरी की रात से लापता थी। वह उसी दिन गांव में अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने गई थी। बताया गया है कि रात करीब 10 बजे वह कार्यक्रम से घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही चार लोगों ने उसका मुंह दबाकर जबरन उठा लिया। मृतका के बेटे ने बताया कि उसने उसी समय पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी थी और आरोपियों की पहचान भी बताई थी। हालांकि, पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। बाद में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास गेहूं के खेत में महिला का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान लापता महिला के रूप में की। शव की हालत देखकर परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने गांव के ही चार भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी। इस मामले में विवेक तिवारी ने जानकारी दी कि महिला की गुमशुदगी 26 फरवरी को दर्ज की गई थी। शनिवार को उसका शव खेत से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ के महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में विज्ञान मंथन का समापन:कुलपति बोले- छात्रों को बेहतर मंच मिलेगा, गणित की भूमिका पर जोर
    Next Article
    झांसी में सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट इलेक्शन की वोटिंग जारी:आपस में भिड़े यूनियन के कार्यकर्ता, देर रात होगी चुनाव परिणाम की घोषणा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment