Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंचकूला निगम चुनाव के बीच यूपी से आए हथियार:क्राइम ब्रांच टीम ने पकड़ा सप्लायर, 3 अवैध हथियार व 6 कारतूस किए बरामद

    2 hours ago

    2

    0

    हरियाणा के पंचकूला में नगर निगम चुनाव के दौरान चल रही निगरानी के चलते पुलिस ने उत्तरप्रदेश से आए एक हथियार सप्लायर को पकड़ा है। हथियार सप्लायर को रिमांड पर लेकर फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी हुई हैं। पंचकूला क्राइम डीसीपी अमरिंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीमें रायपुररानी थाना के एरिया में इंटरस्टेट नाके पर जांच कर रही थी। इसी दौरान क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि एक युवक हथियार के साथ पंचकूला आ रहा है। जो पंचकूला में हथियार सप्लाई कर जाएगा। क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर एक युवक को काबू किया। जिसने खुद को उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में देवबंद निवासी अजय के तौर पर हुई। आरोपी के पास से 365 बोर के 3 हथियार व 6 कारतूस मिले हैं। टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी यूपी से हथियार लेकर आए थे। जिनकी मार्केट में एक हथियार की कीमत करीब 15 हजार रुपए है। रिमांड पर चल रही पूछताछ पंचकूला क्राइम डीसीपी अमरिंद्र सिंह के अनुसार आरोपी से रिमांड में पता लगाया जा रहा है कि आखिर वो किसे ये हथियार देने वाला था। उन लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा, जिन्हें यह हथियार सप्लाई करने वाला था। अभी आरोपी की कोई पुरानी क्राइम हिस्ट्री नहीं मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    40 लाख की अनियमितता में ग्राम प्रधान बर्खास्त:फर्जी खर्च, बिना टेंडर भुगतान और कागजी बैठकों का खुलासा; 3 सदस्यीय समिति संभालेगी जिम्मेदारी
    Next Article
    अलीगढ़ में बारिश से जलभराव:DIOS कार्यालय में भरा पानी, लोगों ने जताई नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment