Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पचपदरा रिफाइनरी अग्निकांड- CM पहुंचे, उच्चस्तरीय बैठक करेंगे:सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं, पीएम का दौरा स्थगित होने के बाद क्रेन से हटा रहे डोम

    3 hours ago

    1

    0

    लोकार्पण से करीब 20 घंटे पहले (20 अप्रैल) बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरान स्थगित हो गया था। करीब 79 हजार 459 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस रिफाइनरी का PM आज (मंगलवार) उद्घाटन करने वाले थे। उधर, सुरक्षा एजेंसियां और तकनीकी टीमें हादसे के कारणों की जांच करने मौके पर पहुंची हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पहुंचे। उनके साथ चीफ सेक्रेट्री (CS) वी श्रीनिवास भी हैं। क्रेन से हटाए जा रहे डोम, फीकी पड़ीं तैयारियां हादसे के बाद प्रधानमंत्री का कार्यक्रम टलते ही रिफाइनरी परिसर में मायूसी छा गई। जिस भव्य डोम (सभा स्थल) को पीएम की जनसभा के लिए तैयार किया गया था, उसे मंगलवार सुबह से क्रेन की मदद से हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और सुरक्षा के लिहाज से बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया है। कई किलोमीटर दूर से दिख रही थीं लपटें सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे हीट एक्सचेंजर सर्किट में हाइड्रोकार्बन लीकेज की वजह से कच्चे तेल को साफ करने वाली (क्रूड डिस्टिलेशन) दो यूनिट में आग लगी। धुएं का गुबार और आग की लपटों को कई किलोमीटर दूर से देखा गया था। राजस्थान में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग:कई घंटे बाद काबू पाया गया; प्रधानमंत्री उद्घाटन करने वाले थे, घटना के बाद कार्यक्रम स्थगित 13 साल से अधूरा सपना,रिफाइनरी में आग से उठे सवाल:बेस्ट टेक्नोलॉजी और इंजीनियर्स के बावजूद हादसा, एक्सपट्‌र्स ने बताया कितना बड़ा नुकसान पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेंसकार्ट शोरूम घेराव, तिलक-कलावा पर बवाल:भोपाल में हिंदू संगठनों ने कर्मचारियों को तिलक लगाया, बोले- सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान
    Next Article
    कॉमेडी फिल्मों के लिए खतरा बना कपिल शर्मा शो? परेश रावल ने सुनील ग्रोवर के हुनर पर कही ये बड़ी बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment