Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंचायत भवन में सहायिका का शव फंदे से लटकता मिला:5 महीने पहले हुई थी शादी, मायके में रह रही थी

    8 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के वैदहा गांव में बुधवार दोपहर पंचायत सहायिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंचायत भवन के अंदर फंदे से लटका मिला। युवती की पहचान 27 वर्षीय रीता देवी के रूप में हुई है। वह वैदहा पंचायत भवन में पंचायत सहायक थी। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रीता देवी जनवरी से अपने मायके में रह रही थी। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उनका भाई कुछ कागजात देने आया था, तब वह जीवित थीं। जब ढाई बजे तक वह घर नहीं लौटीं, तो उनकी मां ने बेटे शेषराम को भेजा, जिसने रीता को पंखे से लटका हुआ देखा। घटना की सूचना पर एसडीएम जयसिंहपुर प्रभात सिंह, सीओ जयसिंहपुर आरके चतुर्वेदी, तहसीलदार जयसिंहपुर मयंक मिश्रा सहित गोसाईंगंज और जयसिंहपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर गहन जांच पड़ताल की। रीता देवी अपने छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं। उनकी मां विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि रीता की शादी कूरेभार थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी रविन्द्र कुमार के साथ हुई थी। पुलिस के अनुसार, महिला कुछ समय से तनाव में थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कराटे एलिट कप में मेरठ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन:रॉयल चैंपियंस कराटे एकेडमी ने जीते 9 गोल्ड समेत 12 पदक
    Next Article
    झांसी में निकाली गई भव्य कलश यात्रा:कलश रखकर चल रही महिलाओं पर हुई पुष्पवर्षा, घोड़े नाचे, डीजे पर थिरके युवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment