Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वकील की हत्या के विरोध में पीएम को ज्ञापन भेजा:प्रयागराज में वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया, सुरक्षा में मांग पत्र जारी किया

    4 hours ago

    1

    0

    रामपुर में वकील की गोली मारकर हत्या को लेकर प्रयागराज के वकीलों में आक्रोश है। वकीलों ने विरोध प्रदर्शन कर गुस्सा जताया। अधिवक्ता हन्जला फारूकी ने पीएम मोदी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (ADM सिटी) को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि यह घटना केवल एक अधिवक्ता की हत्या नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था पर सीधा प्रहार है। कानून के प्रहरी पर हुआ यह हमला पूरे अधिवक्ता समाज को झकझोर देने वाला है। अधिवक्ताओं ने अपने वक्तव्य में कहा कि यद्यपि प्रकरण में एफआईआर दर्ज हो चुकी है, किंतु प्रश्न यह है कि ऐसी जघन्य घटनाएं आखिर कब तक होती रहेंगी? प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाएँ कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रही हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांगें रखी गई हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर समयबद्ध न्याय प्रदान किया जाए। दिवंगत अधिवक्ता के परिवार को सुरक्षा एवं सम्मानजनक आर्थिक मुआवज़ा दिया जाए। अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा नीति / अधिवक्ता संरक्षण कानून प्रभावी रूप से लागू किया जाए। कानून-व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। एडवोकेट राहुल पटेल (वरिष्ठ अधिवक्ता), समसुद्दीन, मोहम्मद अल्तमश, अधिवक्ता सरफराज अहमद, मोहम्मद जैद एडवोकेट, मोहम्मद शोएब एडवोकेट, मोहम्मद वसीम, एम. हुसैन एडवोकेट, अली एडवोकेट, मोहम्मद तज़ीम आदि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धर्म परिवर्तन के दबाव और घरेलू हिंसा का आरोप:कुशीनगर में दो बेटियों संग 3 साल से मायके में रह रही पीड़िता, न्याय की मांग
    Next Article
    पिछले साल निरस्त हो चुके हैं राजामंडी बाजार के पट्टे:फुटपाथ पर कब्जा कर दो होटल और 60 दुकानें अवैध रूप से बनीं, अब मचा है हड़कंप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment