Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जन जन की यही पुकार बचालो हमारा घर परिवार:मेरठ की सेंट्रल मार्केट प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में उतरे व्यापारी और स्थानीय निवासी

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ की सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई सीलिंग करवाई और उसके बाद जारी हुए एक आदेश जिसमें 859 आवासीय भूखंडों में भी सेटबैक छोड़ने का आदेश दिया गया है इसके विरोध में व्यापारियों और स्थानीय निवासियों द्वारा आदेश के तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी है। हाथों में पलायन के पोस्टर लेकर बड़ी संख्या में लोग मार्केट में टेंट लगाकर बैठ गए हैं उनका कहना है कि जब तक आदेश में संशोधन नहीं होता है वह यही डटे रहेंगे। नारे लगाकर कर रहे वेिरोध बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन में मौजूद महिलाएं हाथों में पलायन के पोस्टर लेकर_ जन-जन की है यही पुकार बचा लो हमारा घर परिवार और योगी मोदी इंसाफ दो के नारे लगा रहे हैं । उनका कहना है कि जिस प्रकार का आदेश सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया है इससे न सिर्फ उनके रोजगार चलेंगे बोल के रहने के लिए घर भी नहीं बचेगा। छोटे मकान के मालिक ज्यादा परेशान मार्केट में जिन लोगों के छोटे मकान है और छोटी-छोटी दुकान वह चला रहे थे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वह ज्यादा परेशान है। क्योंकि अगर वह अपने छोटे मकान में भी सेट बैक की जगह छोड़ देते हैं तो उसे उनके पास रहने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं बचेगी। पुराने मकान में सेटबैक भी मुश्किल मार्केट में बने ज्यादातर मकान लगभग 30 साल पुराने हैं ऐसे में अगर सेटबैक के तहत उनको तोड़ा जाता है तो यह भी आसान नहीं है इस दौरान भी कोई बड़ी घटना घट सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में स्मार्ट मीटर से परेशान उपभोक्ता:महिलाएं बोलीं अब करेंगे विरोध,प्री पेड मीटर हटाने की मांग कहा झूठ बोलकर बदल दिया
    Next Article
    हमीरपुर में ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई:तीन लोगों ने डंडे और बेल्ट से पीटा, गाली गलौज की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment