Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में स्मार्ट मीटर से परेशान उपभोक्ता:महिलाएं बोलीं अब करेंगे विरोध,प्री पेड मीटर हटाने की मांग कहा झूठ बोलकर बदल दिया

    1 hour ago

    2

    0

    ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भले ही स्मार्ट मीटर के चलते उपभोक्ताओं को आ रही समस्या पर तत्काल समाधान का निर्देश दे रहे हैं,लेकिन बिजली कनेक्शन जुड़वाने और बिल जमा करने के लिए के लिए उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले तो स्मार्ट मीटर झूठ बताकर लगाया गया। उसके बाद बिल माइनस में होने पर जब कनेक्शन कट रहा है तो उसके बाद भी दिन भर बिजली जुड़वाने के चक्कर लगाना पड़ रहा। बर्लिंगटन स्थित 1912 हेल्पलाइन नंबर पर पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि लगातार शिकायत के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। इस बीच बात करते हुए महिलाएं भावुक हो गईं। पुरुषों ने कहा कि समझ में नहीं आ रहा कि घर का खर्च कैसे चलेगा। महिलाएं बोली दिन भर दौड़ रहे अब करेंगे विरोध बालू अड्‌डे के रहने वाली प्रीति कन्नौजिया ने कहा कि 1 अप्रैल को 1700 रुपए जमा किया था। अब 4 हजार रुपए फिर जमा करने को कहा जा रहा है। इसमें कहा जा रहा है कि एडवांस में पैसा जमा किया जाए। इतना पैसा भी नहीं है। हमारे मोहल्ले में किसी को पता नहीं चला आए मीटर उखाड़ कर चले गए। मोहल्ले में सभी लोग विरोध करने को तैयार हैं। राजू ने बताया कि लाइन में हम लोग खड़े हैं। छोटे बच्चे हैं। पहले वाला मीटर सही था। इन लोगों को सरकार की तरफ से भेजा गया था। बिजली विभाग की तरफ से जबरदस्ती मीटर लगाया गया था। ये मीटर हटाया जाना चाहिए। महिला हुई भावुक बोली कोई नहीं सुना तो सड़क पर आएंगे पुराने लखनऊ की रहने वाली आसिफा ने बताया कि हमारा जो मीटर बदला है वो झूठ बोला गया था। उनका कहना है कि यह बताया गया था कि यह रिचार्ज वाला नहीं है। ऑनलाइन भुगतान होगा। इसके लिए लेकिन अब बिल अधिक आ रहा है। दो बार लगातार बिल जमा कर चुके हैं,लेकिन कोई नहीं सुन रहा है। उन्होंने बताया कि 1800 रुपए माइनस में बिल पहुंच गया। एक पंखा चला रहे,लेकिन बिल बढ़ता जा रहा है। गरीब आदमी हैं। हमारे मियां विकलांग हैं। कैसे हम बिल देंगे। ऐसा नहीं हुआ तो सब लोग सड़क पर आ जाएंगे। इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। हर बार 200 रुपए खर्च करके हम बिल जमा करने के लिए आ रहे हैं। परेशानी पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। राकेश कुमार नानू ने बताया कि नगर निगम का कर्मचारी हूं। 24 मार्च को 8,500 रुपए पहले जमा कर चुका था। अभी 1 अप्रैल को 3500 रुपए का एडवांस बिल किया था। अब फिर से बिजली काट दी गई। 1500 रुपए आज जमा किया है। हम लोग सैलरी मिलते ही बिल जमा कर रहे। परिवार में बच्चों को भी पाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतने के बाद में भी पैसा जमा करने पर लाइट नहीं आ रही है। सुबह से परेशान हैं। कोई सुन नहीं रहा है। क्या किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में दो मकानों में लाखों की चोरी:जेवरात और नगदी लेकर बदमाश फरार, 3 लाख रुपये का सामान गायब
    Next Article
    जन जन की यही पुकार बचालो हमारा घर परिवार:मेरठ की सेंट्रल मार्केट प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में उतरे व्यापारी और स्थानीय निवासी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment