Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेस-वे का करेंगे लोकार्पण:सीएम योगी ने हरदोई में खुद परखीं तैयारियां, सुरक्षा और प्रोटोकॉल पर सख्त निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हरदोई पहुंचे। यहां उन्होंने 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री 29 अप्रैल को बिलग्राम तहसील के मल्लावां कट पर गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए। सुरक्षा और प्रोटोकॉल पर सख्त निर्देश मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को आपसी तालमेल बिठाकर 'मल्टी-लेयर' सुरक्षा चक्र तैयार करने के निर्देश दिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा, "प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम पूरी तरह सुव्यवस्थित और गरिमामय होना चाहिए। सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।" आम जनता की सुविधाओं का रखा जाए ध्यान गर्मी और भीड़ को देखते हुए सीएम ने अधिकारियों को जनता की सुविधाओं के लिए खास निर्देश दिए। उन्होंने पंडाल की मजबूती, बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी की उपलब्धता और मोबाइल शौचालयों के इंतजाम को जांचा। उन्होंने कहा कि बिजली की सप्लाई बिना किसी रुकावट के सुनिश्चित की जाए ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को असुविधा न हो। ट्रैफिक और पार्किंग की व्यवस्था ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों को परेशानी न हो। इसके लिए वैकल्पिक रास्तों (डायवर्जन) का चयन करने और पर्याप्त साइन बोर्ड लगाने को कहा गया है। उन्होंने हेलीपैड, पार्किंग और वीआईपी रास्तों का भी मुआयना किया। पर्यावरण और हरियाली पर जोर मुख्यमंत्री ने एक खास पहल करते हुए कार्यक्रम स्थल के पास 'हरि शंकरी' प्रजाति के पौधे लगाने के निर्देश दिए ताकि आसपास का वातावरण हरा-भरा रहे। उन्होंने अंत में कहा कि यह आयोजन जिले के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ काम करें। अधिकारियों ने सीएम को मैप के जरिए पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा समझाई और समय पर काम पूरा करने का भरोसा दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर की शिखा वर्मा 12वीं की टॉपर:यूपी बोर्ड में 80.38% स्टूडेंट पास, टॉप-10 में 23 बच्चे; गैंगस्टर की पत्नी फर्स्ट डिवीजन पास
    Next Article
    कानपुर में रिटायर्ड लेक्चरर की पत्नी का मर्डर:घर में अकेली थीं, पति दवा लेने गए थे; गमछा ओढ़े बदमाश घर में घुसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment