Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में लकड़ी कारोबारी के प्रतिष्ठानों पर आयकर छापा:35 घंटे से कार्रवाई जारी, महिलाएं राशन नहीं मिलने से लौटीं

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर में एक बड़े लकड़ी कारोबारी के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई 35 घंटे से अधिक समय से जारी है। छापेमारी गुरुवार सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई थी और शुक्रवार शाम 7 बजे तक भी टीम जांच में जुटी रही। प्रतिष्ठानों के भीतर आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों और लेन-देन की जांच कर रही है, जबकि बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राशन लेने पहुंचीं महिलाएं लौटीं निराश शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे कुछ गरीब महिलाएं फैक्ट्री परिसर में राशन और आर्थिक सहायता लेने पहुंचीं। महिलाओं का कहना था कि उन्हें हर महीने यहां से तेल, घी, आटा, चावल सहित अन्य खाद्य सामग्री और कुछ आर्थिक मदद मिलती है। हालांकि, इस बार फैक्ट्री का मुख्य गेट बंद मिला और अंदर से कोई जवाब नहीं आया। सुरक्षा में तैनात जवानों ने गेट नहीं खोला और न ही कोई जानकारी दी। महिलाओं ने काफी देर इंतजार किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर वे वापस लौट गईं। उन्होंने कहा कि वे दोबारा आने का प्रयास करेंगी। फैक्ट्री मालिक की तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया है। शहर में इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं, जबकि विभागीय जांच अभी जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने पर डॉक्टर को पकड़ा:जम्मू कश्मीर का रहने वाला है आरोपी, LIU और खुफिया एजेंसी सक्रिय हुईं
    Next Article
    Deepika Kakkar Health Update: दर्द के बीच किससे मिली दीपिका कक्कड़ को हिम्मत? सर्जरी के बाद घर लौटते ही एक्ट्रेस ने किया खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment