Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम का दक्षिणी विधायक नीलकंठ को 'मुक्का-आशीर्वाद':विश्वनाथ मंदिर में हाथ पकड़कर पीठ थपथपाई, दिल्ली में मुलाकात पर पहली बार हुआ था ऐसा

    2 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी में अलग मूड मिजाज में नजर आए। पीएम ने बीएलडब्लयू से लेकर काशी विश्वनाथ तक जनता का अभिवादन स्वीकार किया तो जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद में अपनापन दिखाया। उनके अनूठे अंदाज में विधायक-मंत्रियों से मिलना हमेशा से अलग था। काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में दक्षिणी के विधायक डा. नीलकंठ की पीठ थपथपाना और उनके प्रोत्साहन का तरीका जमकर वायरल है। पीएम ने उनके पास जाकर पहले हाथ पकड़ा और फिर दुलारते हुए पीठ पर एक मुक्का जड़ दिया। पीएम ने खिलखिलाते हुए मुक्का आशीर्वाद दिया। यह दर्शाता है कि वे ज़मीनी स्तर पर काम करने वालों के योगदान को गंभीरता से देखते हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल और दयाशंकर मिश्र, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, मेयर अशोक तिवारी से भी उनके कामों को लेकर संवाद किया। बुधवार की सुबह जब पीएम काफिले के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे पीएम का स्वागत जनप्रतिनिधियों ने किया। प्रधानमंत्री ने सभी से एक एक करके संवाद किया और उनके कार्यों के साथ परिवार के बारे भी जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें विकास की राजनीति से जोड़ने के उनके प्रयासों को बताया। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल से विकास कार्यों की निगरानी को भी सराहना की। दयाशंकर मिश्र से बंगाल चुनाव और संगठन में सक्रियता का संदेश दिया। इसके बाद सबसे रोचक संवाद और मुलाकात पूर्व राज्यमंत्री और विधायक डा. नीलकंठ तिवारी से रही। शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी के कार्यों को भी पहली बार इस तरह पीएम मोदी की सार्वजनिक प्रशंसा की। क्षेत्र में विकास के लिए प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने नीलकंठ तिवारी को पीठ पर थपथपाते हुए मुक्का आशीर्वाद दिया। यह पहली बार नहीं है, पहली बार दिल्ली आवास पर मुलाकात के दौरान पीएम ने पहली बार मुक्का वाला आशीर्वाद दिया था। इसके बाद भी जब विधायक नीलकंठ तिवारी से अकेले में मिलते इसी तरह से चुटकी लेते हैं। इसके साथ ही महापौर अशोक कुमार तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव से मिलने के बाद दर्शन पूजन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम का 'मिशन समाधान' मॉडल लागू:मैनपुरी में कब्जे पर सख्ती, मौके पर होगी नाप जोख; गांव-गांव निपटेंगे जमीन विवाद
    Next Article
    वाराणसी में बारिश के साथ पड़े ओले:तापमान में आई गिरावट, जगह-जगह उखड़ गए पेड़; रोड पर गिरा इंडिकेशन बोर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment