Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएमसीएच के नए टावर-तीन का CM सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

    7 hours ago

    1

    0

    बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (पीएमसीएच) पुनर्विकास योजना के पहले चरण के तहत नवनिर्मित अस्पताल भवन टावर-तीन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पीएमसीएच में अब एक साथ 2,500 बिस्तरों पर मरीजों का आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ इलाज किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के बाद नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकीय सेवाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों से ली।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को टावर-तीन के भूतल पर कियोस्क और काउंटर के माध्यम से बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में मरीजों के पंजीकरण की प्रक्रिया, अल्पाहार गृह की व्यवस्था तथा पीएमसीएच पुनर्विकास योजना के तहत पूरे किए गए और निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल के विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मरीजों के उपचार की व्यवस्था और मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पीएमसीएच में उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करने और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने पीएमसीएच पुनर्विकास योजना के शेष निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर देते हुए अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर चिकित्सा संस्थान के रूप में विकसित करने की आवश्यकता बताई। चौधरी ने भवन की पांचवीं मंजिल पर बाल चिकित्सा गहन चिकित्सा इकाई (पीआईसीयू) वार्ड का उद्घाटन किया।इसके बाद उन्होंने प्रतीक्षालय, स्त्री रोग एवं प्रसूति गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू), पीआईसीयू, नर्स स्टेशन, चिकित्सा कक्ष, उपचार कक्ष और प्रसवोत्तर वार्ड का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने छठवीं मंजिल पर स्थित मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी)-22 का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शल्य चिकित्सा कक्षों, स्त्री रोग संबंधी ऑपरेशन थिएटर और अन्य चिकित्सा इकाइयों में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।उन्होंने पहली मंजिल पर स्थित रेडियोलॉजी विभाग की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने टावर-तीन के भूतल पर बच्चों के बीच पोषण किट का वितरण भी किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, विधायक संजीव चौरसिया और संजय कुमार सहित मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gorakhpur में Yogi Adityanath ने बांटे 493 करोड़ रुपये, आपदा पीड़ित किसानों को DBT से मदद
    Next Article
    शक्तियों के बंटवारे का उल्लंघन, CJI ने राहुल गांधी को क्या याद दिलाया, यहां पढ़ें पूरी चिट्ठी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment