Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएनजी पाइपलाइन नहीं, फिर भी LPG बंद:उपभोक्ता अदालत पहुंचा मामला, कनेक्शन हुआ बहाल

    6 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में आवास विकास सेक्टर में पीएनजी की पाइपलाइन बिछाए बिना एलपीजी कनेक्शन बंद किए जाने का मामला अब उपभोक्ता आयोग और अदालत तक पहुंच गया है। करीब 14 दिन तक परेशान रहने के बाद अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया को राहत मिली है। उनका दावा है कि न्यायालय में मुकदमा दायर करने के बाद एचपीसीएल ने उनका कनेक्शन बहाल कर दिया है। उनकी गैस बुकिंग शुरू हो गई है और सिलिंडर की डिलीवरी भी मिल गई। लेकिन इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब संबंधित क्षेत्र में पीएनजी की पाइपलाइन ही नहीं बिछी, तो उपभोक्ताओं के एलपीजी कनेक्शन किस आधार पर बंद किए गए? अधिवक्ता का दावा है कि क्षेत्र के करीब 7 हजार उपभोक्ता इससे प्रभावित हो सकते हैं। फिलहाल अन्य उपभोक्ताओं के कनेक्शन बहाल नहीं हुए हैं। अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया के मुताबिक, 6 अक्टूबर को उन्होंने घरेलू गैस सिलिंडर बुक करने का प्रयास किया तो उनकी बुकिंग लॉक मिली। मैनपुरी गैस सर्विस से संपर्क करने पर उन्हें बताया गया कि पीएनजी कनेक्शन नहीं लेने के कारण उनका एलपीजी कनेक्शन बंद रहेगा। इसके बाद उन्होंने आवास विकास सेक्टर-06 की स्थिति का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि जब वहां पीएनजी की पाइपलाइन ही नहीं बिछाई गई है, तो पीएनजी कनेक्शन न लेने के आधार पर एलपीजी की आपूर्ति रोकना कैसे उचित है? इस फैसले से उपभोक्ताओं के सामने रसोई गैस का संकट खड़ा होने की आशंका है। कटारिया ने पहले IGRS पोर्टल पर दो शिकायतें दर्ज कराईं। उनका कहना है कि शिकायतों से समाधान नहीं हुआ तो उन्हें जिला उपभोक्ता आयोग का रुख करना पड़ा। यहां उन्होंने 6 लोगों के खिलाफ वाद दायर करते हुए सेवा में कमी, अनुचित व्यापार व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अधिवक्ता ने दो लाख रुपए हर्जाना और 15 हजार रुपये वाद व्यय दिलाने की मांग की है। उपभोक्ता आयोग में मामले की अगली तारीख 23 अक्टूबर निर्धारित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में अक्टूबर के आखिर तक सताएगी धूप:सुबह-शाम ठंडक का अहसास, नवंबर के तीसरे सप्ताह से निकलेंगे स्वेटर
    Next Article
    पूर्व केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा आज अयोध्या आऐंगे:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के घर जाएंगे, लौटकर रामलला के दर्शन करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment