Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी, FIR की मांग:सुल्तानपुर में हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने नाजिया इलाही पर कार्रवाई की मांग की

    8 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में पैगंबर मुहम्मद साहब पर नाजिया इलाही द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ है। हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संगठन के सदस्यों ने विभिन्न पुलिस थानों में ज्ञापन सौंपे हैं। इसी क्रम में बुधवार को जयसिंहपुर थाना परिसर में भी एक ज्ञापन सौंपा गया। हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के सदर जयसिंहपुर विधानसभा प्रभारी मोहम्मद राशिद खान के नेतृत्व में आलिम उलेमा और अन्य जिम्मेदार लोग सड़क पर उतरे और पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान मुख्य रूप से प्रधान गंगेव मशरूर आलम, इसरार खान, मकशूद खान गंगेव, फूल खान गंगेव, मोकलपुर मस्जिद के इमाम मौलाना शमशेर आलम, जयसिंहपुर जामा मस्जिद के मौलाना असरार अहमद, कारी शफीकुर्रहमान मुईली, सिराज कुरैशी और बबलू सहित कई लोग मौजूद रहे। फाउंडेशन के विधानसभा प्रभारी मोहम्मद राशिद खान ने जयसिंहपुर थाना प्रभारी को सौंपे गए पत्र में बताया कि नाजिया इलाही खान पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक मंचों के माध्यम से पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के खिलाफ अत्यंत आपत्तिजनक, अपमानजनक और अमर्यादित टिप्पणियां करने का आरोप है। शिकायतकर्ता मोहम्मद राशिद खान के अनुसार, इन टिप्पणियों से पूरे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि किसी भी धर्म, जाति, पैगंबर या महापुरुष के विरुद्ध अपमानजनक भाषा का प्रयोग सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था के लिए हानिकारक है। हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने पुलिस प्रशासन से इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लेने की मांग की है। संगठन ने आरोपी नाजिया इलाही खान के खिलाफ निष्पक्ष जांच करने, प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि ऐसी कार्रवाई एक मिसाल कायम करेगी, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी धर्म या महापुरुष के खिलाफ ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी करने का साहस नहीं करेगा। इससे समाज में शांति, सौहार्द और आपसी सम्मान बना रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूली वाहनों की सुरक्षा के लिए 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान:बिना फिटनेस-परमिट वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई, 15 जुलाई तक चलेगा अभियान
    Next Article
    सपा ने अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया:हाथरस में केक काटा, रक्तदान शिविर लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment