Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पागल कहने पर कूड़ा बीनने वाले युवक की हत्या:कानपुर में लात-घूंसों और तमंचे की बट से पीटा, वीडियो बनाया; फिर स्कूटी चढ़ाकर भागे

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात नशेबाजी का विरोध करने पर कूड़ा बीनने वाले व्यक्ति की हत्या कर दी गई। आरोप है कि स्कूटी सवार दो युवकों ने पहले उसे लात-घूंसों और तमंचे की बट से बेरहमी से पीटा। इसके बाद मारपीट का वीडियो बनाया और घायल के ऊपर स्कूटी चढ़ाकर भाग गए। घटना शर्मा नर्सिंग होम वाली गली की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। नशेबाजी का विरोध करने पर भड़के आरोपी पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात दो युवक स्कूटी से शर्मा नर्सिंग होम वाली गली पहुंचे थे। दोनों वहां नशेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान कूड़ा बीन रहे व्यक्ति ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों युवकों ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। बताया गया कि युवक ने उन्हें पागल कह दिया। इस पर दोनों आरोपी भड़क गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों और तमंचे की बट से जमकर पीटा। मारपीट का वीडियो बनाया, फिर स्कूटी चढ़ाई आरोप है कि मारपीट के दौरान दोनों युवकों ने वीडियो भी बनाया। इसके बाद घायल व्यक्ति के ऊपर स्कूटी चढ़ा दी और मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। 40 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। आसपास लगे 40 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में दोनों आरोपी घटना के बाद स्कूटी से जाते दिखाई दिए। पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को चिह्नित कर दबिश दी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए दोनों आरोपी नशे के आदी पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया मोहनपुर निवासी आयुष शर्मा शामिल है। वह वर्तमान में अपने मामा के यहां छोटी गुटैया में रह रहा था। दूसरे आरोपी का नाम भी आयुष शर्मा है। वह उन्नाव के मगरवारा क्षेत्र के मसवासी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, दोनों का पहले कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नशेबाजी के दौरान विवाद हुआ था और इसी दौरान उनसे वारदात हो गई। पुलिस घटना के दौरान बनाए गए वीडियो और CCTV फुटेज को भी जांच में शामिल कर रही है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में भी जानकारी भेजी गई है। चौकी प्रभारी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा स्वरूप नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि KDA चौकी प्रभारी संकित तौगड़ की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत:मां बोली- पिता ने कमर में मारा घूंसा, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
    Next Article
    नेशनल हाईवे पर ट्रक डिवाइडर तोड़कर युवक पर चढ़ा, मौत:टायर फटने से बेकाबू हुआ, डिवाइडर पर सड़क क्रॉस करने को खडे़ थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment