Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहले फांसी फिर खुद पर डीजल डाल लगा ली आग:प्रेमिका की बेवफाई से टूटा दिल, रायबरेली के बछरावां में युवक की जानलेवा कोशिश

    7 hours ago

    1

    0

    रायबरेली जिले के बछरावां थाना में सोमवार शाम दिल दहला देने वाली घटना हुई। 28 साल के एक युवक ने प्रेमिका के धोखे से इतना आहत हो गया कि उसने दो-दो बार जान देने की कोशिश की। पहले फांसी लगाई, फिर डीजल डालकर खुद को आग लगा ली। दर्द से चीखते हुए वह बाहर निकला, परिजनों ने बचाया और अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत बहुत गंभीर है। जानिए पूरा मामला युवक ने घर के बंद कमरे में पहले फांसी का फंदा लगाया। फांसी पर लटकते हुए उसने अपनी एक फोटो प्रेमिका को मोबाइल पर भेज दी। जब फांसी से मौत नहीं हुई, तो उसने कमरा बंद कर अपने ऊपर डीजल डाला और आग लगा ली। आग लगते ही दर्द से चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बचाई जान आसपास के लोग और परिवार वाले चीख सुनकर दौड़े। उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला। तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रेमी ने खुद बताया कारण अस्पताल में युवक ने बताया कि उसका प्रेमिका के साथ 1-2 साल से रिश्ता था। रविवार और सोमवार रात फोन पर बातचीत में झगड़ा हो गया। बेवफाई और विवाद से इतना दुखी हुआ कि यह कदम उठाया। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने कहा कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    असलहा लाइसेंस रिन्यू न करवाने वालों की बनेगी लिस्ट:मंडलायुक्त पहुंचे कलेक्ट्रेट बोले बड़े बकायेदारों पर चलेगा अभियान, वसूली होगी
    Next Article
    गाजीपुर कलेक्ट्रेट बार चुनाव संपन्न, शशिकांत अध्यक्ष बने:सुशील दूबे महासचिव, कृष्ण मुरारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment