Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असलहा लाइसेंस रिन्यू न करवाने वालों की बनेगी लिस्ट:मंडलायुक्त पहुंचे कलेक्ट्रेट बोले बड़े बकायेदारों पर चलेगा अभियान, वसूली होगी

    9 hours ago

    1

    0

    मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने सोमवार शाम कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। शस्त्र अनुभाग के निरीक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि जिले में कुल 39,318 शस्त्र लाइसेंस हैं। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि विगत पांच वर्षों से जिन लाइसेंस धारकों द्वारा रिन्यूवल नहीं कराया गया है, उनकी पृथक सूची तैयार कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान एडीएम कोर्ट में 266 राजस्व वाद एवं 586 किरायेदारी वाद प्रक्रियाधीन पाए गए, जिनमें पांच वर्ष से अधिक पुराने प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा जिले के सबसे बड़े राजस्व बकायेदारों की समीक्षा की और अभियान चलाकर वसूली के निर्देश दिए। लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश मंडलायुक्त ने डीएम कोर्ट, एडीएम कोर्ट, एसडीएम सदर कोर्ट, एफएसडीए स्टोर रूम, एनआईसी कक्ष, औषधि निरीक्षक कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं एवं संबंधित पटलों का निरीक्षण किया। मुख्य राजस्व लेखाकार कार्यालय में उन्होंने दैवीय आपदा राहत एवं कृषक दुर्घटना बीमा योजना से संबंधित प्रकरणों की स्थिति जानी। निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। अर्बन व रुरल सीलिंग की भूमि जानी डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनसुनवाई व्यवस्था की जानकारी देते हुए फरियादियों के लिए उपलब्ध प्रतीक्षाकक्ष एवं सुविधाओं का विवरण प्रस्तुत किया। मंडलायुक्त ने आईजीआरएस, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, मत्स्य पट्टा एवं कुम्हारी कला पट्टा से संबंधित आवेदनों की प्रगति की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने अर्बन सीलिंग एवं रूरल सीलिंग भूमि का अद्यतन विवरण प्रस्तुत करने को कहा, जिससे विभिन्न विकास परियोजनाओं हेतु भूमि की उपलब्धता का आकलन किया जा सके। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक चतुर्वेदी, एडीएम (एलए) संतोष कुमार राय, एडीएम (सिविल सप्लाई) राजेश कुमार आदि रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 37.5 करोड़ की जमीन मुक्त कराई:बिलासपुर में 18 हजार वर्ग मीटर पर अवैध निर्माण ध्वस्त
    Next Article
    पहले फांसी फिर खुद पर डीजल डाल लगा ली आग:प्रेमिका की बेवफाई से टूटा दिल, रायबरेली के बछरावां में युवक की जानलेवा कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment