Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहले मारी कार में टक्कर,फिर की पिटाई:दिल्ली से आए पर्यटकों ने भागवत प्रवक्ता पर किया हमला, ब्रजवासी और साधु संतों ने जताया विरोध

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा के वृंदावन में दिल्ली से आए पर्यटकों ने भागवत प्रवक्ता के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट कर डाली। मामला तब हुआ जब भागवत प्रवक्ता अपनी कार से घर आ रहे थे तभी दिल्ली के पर्यटकों की गाड़ी ने ओवरटेक करते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। भागवत प्रवक्ता ने विरोध किया तो पर्यटकों ने मारपीट कर दी। बस स्टैंड के पास हुई मारपीट शनिवार की दोपहर प्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता आचार्य मृदुल कांत शास्त्री निजी कार्यक्रम से वापस अपने रंगनाथ मंदिर के पास स्थित घर जा रहे थे। आचार्य मृदुल कांत शास्त्री अपनी कार से जब वह वृंदावन बस स्टैंड के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार ने ओवरटेक करते हुए उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। विरोध किया तो की मारपीट टक्कर मारने के बाद आचार्य मृदुल कांत शास्त्री और उनके ड्राइवर ने उतरकर दिल्ली के श्रद्धालुओं से अपना विरोध जताया तो वह बदसलूकी पर उतर आए। इसी दौरान पर्यटक सुरेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर आचार्य मृदुल कांत शास्त्री और उनके ड्राइवर भगवान सिंह के साथ मारपीट कर दी। पुलिस को दी तहरीर पर्यटकों द्वार की गई मारपीट को देख मौके पर मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस सुरेंद्र सिंह और उनके साथ मौजूद लोगों को थाना ले गई। आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने आरोपी पर्यटकों के खिलाफ थाना में तहरीर दी। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक का शव सड़क किनारे मिला:देवरिया में बाजार से लौटते समय हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    हरदोई में थ्रेसर में फंसकर विवाहिता की मौत:गेहूं की खंदाई के दौरान हुआ हादसा, साड़ी थ्रेसर की बेल्ट में फंस गई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment