Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक का शव सड़क किनारे मिला:देवरिया में बाजार से लौटते समय हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र में एक युवक का शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पैकौली गांव निवासी संजय निषाद (40) पुत्र नगउर के रूप में हुई है। बुधवार शाम को वे बाजार से अपने घर लौट रहे थे। गांव के बाहर सड़क किनारे उनका शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। उनके पास ही उनकी साइकिल भी खड़ी थी। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने संजय निषाद को सड़क किनारे पड़े देखा और तत्काल इसकी सूचना सुरौली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तुरंत उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों की सूचना के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक के शरीर पर अभी तक किसी स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में गहरा सदमा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में भी इस रहस्यमय मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में पिकअप-कार की टक्कर:तीन पुलिसकर्मी घायल, खाना खाने जा रहे थे, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
    Next Article
    पहले मारी कार में टक्कर,फिर की पिटाई:दिल्ली से आए पर्यटकों ने भागवत प्रवक्ता पर किया हमला, ब्रजवासी और साधु संतों ने जताया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment