Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहले प्रयास में UPSC में सेलेक्ट हुईं आगरा की तनीषा:घर में रह कर की तैयारी, 10 लाख का सालाना पैकेज छोड़ चुना सिविल सेवा का रास्ता

    16 hours ago

    1

    0

    आगरा की तनीषा का संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में पहले ही प्रयास में चयन हो गया है। करीब ढाई साल तक उन्होंने अपनी तैयारी को काफी हद तक गुप्त रखते हुए मेहनत की। इससे पहले उन्होंने करीब 10 लाख रुपये सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी का फैसला किया था। सफलता की खबर मिलते ही परिवार और कॉलोनी में खुशी का माहौल है और बधाई देने के लिए रिश्तेदारों व पड़ोसियों का घर पर तांता लगा हुआ है। तनीषा को मंडला आर्ट बनाने और घूमने का भी काफी शौक है। 10 लाख के पैकेज वाली नौकरी छोड़ की तैयारी शहर की बृज द्वारिका कॉलोनी, देहतोरा रोड, पश्चिमपुरी निवासी तनीषा साइंस बैकग्राउंड की छात्रा रही हैं। उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इसके बाद रिलायंस कंपनी में प्रोसेस इंजीनियर के पद पर करीब 10 से 10.5 लाख रुपये सालाना पैकेज पर नौकरी कर रही थीं। नौकरी के दौरान ही उनके मन में सिविल सेवा की तैयारी कर खुद को नए क्षेत्र में आजमाने का विचार आया। इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर पूरी तरह यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। बिना कोचिंग घर से की सेल्फ स्टडी तनीषा ने किसी कोचिंग संस्थान को जॉइन नहीं किया। उन्होंने घर से ही ऑनलाइन स्टडी और सेल्फ स्टडी के जरिए लगभग ढाई साल तक तैयारी की और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली। पिता से मिली सिविल सेवा की प्रेरणा तनीषा के पिता हीरा सिंह राजस्व निरीक्षक हैं। घर में शुरू से ही सरकारी सेवा का माहौल रहा, जिससे उन्हें सिविल सेवा में जाने की प्रेरणा मिली। पढ़ाई में वह हमेशा मेधावी रही हैं। उन्होंने 10वीं में 88 प्रतिशत और 12वीं में पीसीएम के साथ 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। साइंस बैकग्राउंड के बावजूद चुना सोशियोलॉजी तनीषा ने बताया कि साइंस बैकग्राउंड होने के बावजूद उन्होंने परीक्षा के लिए सोशियोलॉजी विषय चुना, क्योंकि यह विषय समाज और आसपास के वातावरण से जुड़ा होने के कारण उन्हें ज्यादा समझने योग्य लगा और इसकी तैयारी में उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। अब बचे हुए प्रयास में फिर देंगी परीक्षा तनीषा का कहना है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और लगातार मेहनत की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने बताया कि उनके पास अभी एक प्रयास और शेष है और पोस्टिंग के बाद बेहतर तैयारी के साथ वह दोबारा परीक्षा देने की योजना बना रही हैं। पढ़ाई में डूबी रहती थी, खाने का भी ध्यान नहीं तनीषा की मां सुमन सिंह ने बताया कि वह बचपन से ही शांत स्वभाव की और पढ़ाई में बेहद लगनशील रही हैं। तैयारी के दौरान वह पढ़ाई में इतनी डूबी रहती थीं कि कई बार खाने तक का ध्यान नहीं रहता था। ऐसे में वह उनके लिए तरल पदार्थ बनाकर देती थीं, लेकिन कई बार उसे भी समय से नहीं लेती थीं। बेटी की सफलता की बात बताते हुए वह भावुक हो गईं और कहा कि उनकी खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। घर पर बधाई देने वालों का लगा तांता तनीषा की सफलता की खबर मिलते ही परिवार और कॉलोनी में खुशी का माहौल है। घर पर रिश्तेदार और पड़ोसी लगातार पहुंचकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। लोग फूलों की मालाएं पहना रहे हैं, बुके दे रहे हैं और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग 8वें दिन भी जारी:5000 से ज्यादा बम गिरे, 1200 से अधिक मौतें; 15 तस्वीरों में युद्ध के हालात
    Next Article
    'नौकरी के लिए बाप की हत्या की थी':बच्चों को पत्थर फेंककर मारता था, हैप्पी होली विवाद हत्याकांड के आरोपी जेल भेजे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment