Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहले दामाद, अब बहनोई के साथ महिला फरार:अलीगढ़ में बेटी की शादी से 12 दिन पहले भागी थी; एक साल से दूसरे पति के साथ रह रही थी

    7 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ की इस महिला को पहचानते हैं आप? यह वही महिला है, जो अपनी बेटी की शादी से 12 दिन पहले पति को छोड़कर दामाद के साथ फरार हो गई थी। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। महिला एक बार फिर लापता हो गई है। महिला के पति (जिस दामाद के साथ वह रह रही थी) ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह दो लाख रुपये नकद और गहने लेकर अपने जीजा के साथ भाग गई है। हालांकि, पुलिस ने इसे बिहार का मामला बताते हुए तहरीर लेने से इनकार कर दिया। अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र की रहने वाली 38 वर्षीय अनीता देवी 6 अप्रैल 2025 को गायब हो गई थी। पुलिस ने 18 अप्रैल को उसे हिरासत में लिया था। थाने में काउंसलिंग कराई गई, लेकिन वह अपने पति के साथ जाने के बजाय दामाद राहुल के साथ चली गई और उसी के साथ रह रही थी। दूसरा पति बोला- बहनोई के साथ मिलकर जहर देना चाहती थी राहुल ने बताया कि वह बिहार जाकर फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करने लगा। बीते 6 फरवरी को उसकी पत्नी अपना उसे धोखा देकर अपने बहनोई के साथ कहीं चली गई। साथ ही वह घर में रखे 2 लाख रुपये और सोने-चांदी के गहने भी अपने साथ ले गई। करीब 15 दिन पहले पत्नी का अपने बहनोई से संपर्क हुआ था। राहुल ने बताया कि उसने दोनों की फोन पर हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनी है, जिसमें अपना और उसका बहनोई एक-दूसरे के साथ रहने की बात कर रहे थे। इतना ही नहीं, एक रिकॉर्डिंग से यह भी पता चला कि दोनों ने जहर देकर भागने की योजना बनाई थी। जानिए दामाद के साथ भागने की एक साल पहले की कहानी… मडराक थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर कायस्थ निवासी जितेंद्र कुमार की बेटी की शादी 16 अप्रैल 2025 को दादों थाना क्षेत्र के गांव रिया नगला निवासी ओमवीर सिंह के बेटे राहुल के साथ तय हुई थी। शादी से 10 दिन पहले, 6 अप्रैल 2025 को शिवानी की 38 वर्षीय मां अनीता देवी उर्फ अपना अचानक घर से गायब हो गई। दूसरी ओर, होने वाला दामाद राहुल भी अपने घर से कपड़े खरीदने की बात कहकर निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। अलीगढ़ से बाहर निकलते ही दोनों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। पांच दिन बाद राहुल ने अपने पिता को फोन कर कहा कि उसे ढूंढने की कोशिश न करें, वह वापस नहीं आएगा। इसके बाद राहुल के परिवार को पता चला कि उसकी होने वाली सास भी गायब है। राहुल उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने बिहार समेत कई राज्यों में दबिश दी और तलाशी अभियान चलाया। करीब 10 दिन बाद दोनों स्वयं दादों थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि 10 दिनों के दौरान दोनों करीब 2826 किलोमीटर तक भागते रहे। वे यूपी के अलावा नेपाल, दिल्ली और बिहार में छिपते रहे। राहुल ने कहा था-अनीता सास नहीं, मेरी पत्नी है इससे पहले राहुल ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि अनीता उर्फ अपना देवी उसकी सास नहीं, बल्कि पत्नी है। जल्द ही वे शादी करेंगे। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें सास कहना बंद करें। वहीं, जब अनीता परिवार के साथ लौटने को तैयार नहीं हुई, तो पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। काउंसलिंग सेंटर के बाहर मीडियाकर्मियों ने जब अनीता से बात करने की कोशिश की तो वह गुस्सा हो गईं। उन्होंने मोबाइल (कैमरा) तोड़ने की धमकी दी और कहा-वीडियो बनाकर अभी पेट नहीं भरा? मोबाइल तोड़ दूंगी। काउंसलिंग में अनीता ने कहा था- 20 साल से ख्वाहिशों को मारकर जी रही थी… 18 अप्रैल की रात करीब 4 घंटे तक चली काउंसलिंग में अनीता ने बताया कि उसे सम्मान चाहिए, जो अब मिल रहा है। उसने कहा कि उस घर में वापस जाकर उसे पहले से बदतर जिंदगी जीनी पड़ेगी, इसलिए वह वापस नहीं जाना चाहती। अनीता के मुताबिक, पिछले तीन महीने से वह वहां प्रताड़ना झेल रही थी। बात-बात पर उसके साथ बदसलूकी की जाती थी और राहुल से बातचीत करने पर ताने दिए जाते थे। यह सब वह बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी, इसलिए उसने घर छोड़ दिया और अब वापस नहीं जाना चाहती। अनीता ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से अपनी ख्वाहिशों को दबाकर जी रही थी। घर में परिवार के ताने सुनने पड़ते थे और दूसरों के हिसाब से जीवन जीना पड़ता था। बच्चों को बड़ा करते-करते उसने अपनी सभी इच्छाएं त्याग दीं। अब वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती है और राहुल के साथ खुश रहना चाहती है। राहुल मेरी भावनाओं को अच्छी तरह समझता है अनीता ने कहा कि राहुल उसकी भावनाओं को अच्छी तरह समझता है और उसका सम्मान करता है। वह उसके साथ हमेशा खुश रहेगी। राहुल के साथ 9 दिन बिताने के दौरान वह उसे और अच्छी तरह से जान गई है और उसके साथ पूरा जीवन खुशी-खुशी बिता सकती है। काउंसलिंग के दौरान जब अधिकारियों ने अनीता से उसके बच्चों के बारे में पूछा तो उसने कहा कि बच्चे अपने पिता और परिवार के साथ खुश रहेंगे। अब वह अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रही है। अनीता 16 अप्रैल को दादों थाने पहुंची, जहां उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस लाइन में दोनों की काउंसलिंग कराई गई। अनीता का पति भी उसे घर ले जाने को तैयार था, लेकिन वह जाने को राजी नहीं हुई। शुक्रवार को दोबारा काउंसलिंग कराई गई, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद दोनों परिवारों को बुलाकर उनके सामने कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और फिर दोनों को छोड़ दिया गया। इसके बाद दोनों दादों के लिए रवाना हो गए। पहले पति ने कर ली दूसरी शादी, बेटी की अभी तक नहीं हुई शादी वहीं, अनीता के पहले पति जीतू ने भी करीब एक महीने पहले दूसरी शादी कर ली है। जबकि उसकी जिस बेटी से राहुल की शादी तय हुई थी, उसका अभी तक कहीं और रिश्ता नहीं हुआ है। बेटी और परिजनों का कहना है कि उन्होंने अनीता को पूरी तरह भूला दिया है और अब उसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं लेना चाहते। ----------------- ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम से प्यार, बॉयफ्रेंड निकला टाइल्स वाला:गोरखपुर में महंगी बाइकों के साथ फोटो देख इंप्रेस हुई, फिर 70 किमी दूर मिलने पहुंच गई गोरखपुर में नाबालिग लड़की को इंस्टाग्राम पर 17 साल के लड़के से प्यार हो गया। वह बॉयफ्रेंड की महंगी बाइकों के साथ फोटो देखकर इंप्रेस हो गई। दोनों की बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। फिर लड़की सिलाई करने के बहाने लड़के से मिलने जाने लगी। तब जाकर पता चला कि बॉयफ्रेंड टाइल्स लगाने का काम करता है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुरेश खन्ना बोले- सपाई बजट समझ ही नहीं पा रहे:BJP के 100 से कम MLA पहुंचे; मंत्री असीम बोले-ट्रांसजेंडर महोत्सव कराएंगे
    Next Article
    मेरठ में बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को गोली मारी:पिता ने कराया अस्पताल में भर्ती, गंभीर हालत में इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment