Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहले दिन 1690 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा:जालौन में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई, कुल 9 केंद्र बनाए गए हैं

    6 hours ago

    2

    0

    जालौन जनपद में होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन कुल 1690 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी और सघन चेकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने आचार्य नरेन्द्र देव इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज और गांधी इंटर कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और निगरानी प्रणाली की समीक्षा की गई। केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग अनिवार्य रूप से की जाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, छाया और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में अभ्यर्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही। प्रथम पाली में 3408 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2543 उपस्थित हुए, जबकि 865 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 3408 में से 2583 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 825 अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। जनपद में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने को प्राथमिकता बताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवार पर हुई FIR के दबाव में बेटे ने की-आत्महत्या:शिक्षक दपंत्ति सुसाइड मामले में बहु के परिजनों ने कराया था मुकदमा, पोते को घर लाने की मांग
    Next Article
    क्षेत्रीय प्रबंधक ने दिबियापुर बस स्टैंड का निरीक्षण किया:गंदगी पर जताई नाराजगी, स्टाफ नियुक्ति व बस संचालन का दिया भरोसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment