Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब अफसर सुसाइड, पूर्व AAP मंत्री-पिता पर FIR:परिवार गिरफ्तारी पर अड़ा, पोस्टमॉर्टम से इनकार; पत्नी बोलीं- बच्चों को गैंगस्टरों से मरवाने धमकी दी थी

    10 hours ago

    2

    0

    पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड के आरोप में अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और निजी सचिव (PA) दिलबाग सिंह के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। अमृतसर के थाना रणजीत एवेन्यू में पुलिस ने रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत पर आधी रात को यह केस दर्ज किया। इसमें पत्नी ने कहा कि भुल्लर ने उन्हें धमकाया कि गैंगस्टर मेरे पाले हुए हैं। तेरे परिवार को खत्म करने के लिए एक इशारा ही काफी है। अगर तू मेरे नियमों को नहीं मान सकता तो तुझे जिंदा रहने का हक नहीं, तू जहर खा ले। इसके बाद पति ने सुसाइड कर लिया। रंधावा ने शनिवार (21 मार्च) की सुबह सुसाइड किया था। इसके बाद AAP सरकार ने भुल्लर से तुरंत इस्तीफा लेकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की, लेकिन परिवार के FIR पर अड़ने और विरोधियों के एकजुट होने के बाद केस दर्ज करना पड़ा। इस मामले में अब विरोधी दल भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा संयुक्त रूप से आज (22 मार्च) चंडीगढ़ में CM आवास का घेराव करेंगे। इसको लेकर चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट पर है। वहीं परिवार ने पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी होने तक पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया है। मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Hormuz Crisis: माइंस बिछाना, मिसाइल हमला करना, तुरंत बंद करें, वरना.., होर्मुज संकट पर एकजुट हुए 22 देश, ईरान को धमकी देते हुए की ये अपील
    Next Article
    ‘देवरा दहाड़ मारे’ के साथ लौटी खुशी कक्कड़, मुस्कान जायसवाल के परफॉर्मेंस ने जीता दिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment