Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:इन्फ्लुएंसर की किडनैप कर हत्या; कार ने होटल संचालिका को उड़ाया; 200 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ा; फर्जी PCS अफसर पकड़ा

    16 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी महिलाओं से जुड़ी रही। सीएम भगवंत मान ने मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत तीसरी किस्त जारी की। 5 लाख 30 हजार 303 महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. रक्षाबंधन पर महिलाओं के खाते में आए पैसे CM भगवंत मान ने रक्षाबंधन पर मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत तीसरी किस्त जारी की। सामान्य वर्ग की महिलाओं के खातों में 3 हजार रुपए और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के खातों में 4,500 रुपए ट्रांसफर किए गए। वहीं सांसद सरबजीत सिंह खालसा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें बाबा बकाला साहिब में होने वाली पंथक कॉन्फ्रेंस में शामिल होना था। रास्ते में तबीयत खराब होने के बाद उन्हें जालंधर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई, उनका बीपी 200 पहुंच गया था। (पढ़ें पूरी खबर) 2. अकाली+BJP गठबंधन की घोषणा अगले महीने पंजाब चुनाव से पहले भाजपा और अकाली दल में गठबंधन तय हो गया है। अगले महीने यानी सितंबर में इसका ऐलान हो सकता है। फिलहाल सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा चल रही है। भाजपा इस बार अकाली दल से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जिसको लेकर सीट शेयरिंग फाइनल होनी बाकी है। भाजपा से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक इस गठबंधन को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन्वॉल्व हैं। इसी बीच अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने भाजपा के पंजाब चुनाव इंचार्ज केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गठबंधन के रोडमैप पर चर्चा की। (पढ़ें पूरी खबर) 3. पंजाबी इन्फ्लुएंसर की किडनैप कर हत्या की चंडीगढ़ से लेडी पंजाबी इन्फ्लुएंसर को किडनैप कर उसकी हत्या कर दी गई। 2 युवकों ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और जबरन गाड़ी में डालकर मोरिंड की तरफ ले गए। जहां रास्ते में पहले उन्होंने पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की पिटाई की। फिर उसे शहतूत के पेड़ पर बांधकर जला दिया। किसी जानकार ने कंबल से आग बुझाकर मनजीत को मोरिंडा के अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे पहले मोहाली और फिर चंडीगढ़ PGI में भर्ती कराया गया। जहां करीब 2 महीने तक वह बेहोश पड़ी रही। होश आने पर उसने परिवार को पूरी कहानी बताई। इसके बाद 26 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया। (पढ़ें पूरी खबर) 4. पाकिस्तान में 200 साल पुराना गुरुद्वारा गिराया पाकिस्तान के बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में करीब 200 साल पुराने ऐतिहासिक ‘श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा’ को गिरा दिया गया। अब इस जगह पर एक मॉल का निर्माण किया जा रहा है। बलूचिस्तान गुरुद्वारा सिंह सभा के सदस्य सरदार जसबीर सिंह के अनुसार, पूरा सिख समाज इसका विरोध कर रहा है, लेकिन अभी तक सरकार कोई एक्शन नहीं ले रही। उन्होंने बताया कि बलूचिस्तान में कभी 12 गुरुद्वारे थे, जिनमें से अब सिर्फ 2 बचे हैं। गुरुद्वारे को गिराए जाने पर भारत में भी कड़ा विरोध हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर) 5. कार ने होटल संचालिका को उड़ाया, हवा में उछली मोहाली के जीरकपुर में तेज रफ्तार कार ने सड़क पार करते वक्त महिला को टक्कर मार दी। घटना का 17 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार की टक्कर के बाद महिला बोनट पर आकर करीब 5 फीट ऊपर हवा में उछलती दिखाई देती है। इसके बाद वह सड़क पर गिरकर कई पलटी खाते हुए करीब 20 मीटर तक घिसटती चली जाती है। हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसने अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर) 6. लेक्चरर के पति की गर्लफ्रेंड के कमरे में आपत्तिजनक सामान मिला जालंधर की लेक्चरर नेहा की हत्या मामले में परतें खुलती जा रही हैं। उमंग बस्सी की प्रेमिका को लेकर पति ने कई अहम खुलासे किए हैं। विकास ने बताया कि पत्नी के कमरे से उमंग और उसकी तस्वीरों के साथ कंडोम, स्टेमिना बढ़ाने के कैप्सूल, स्पर्म लगी रूई और प्रेग्नेंसी चेक करने वाली किट मिली है। 3 फरवरी 2026 को जब वह हैदराबाद से अचानक घर आया तो पत्नी के हाव-भाव से उसे शक हो गया था। 206 पन्ने की चैट मिली को शक विश्वास में बदल गया। पत्नी ने उसे मारने की प्लानिंग तो बनाई ही थी साथ में आगे की भी फैमिली प्लानिंग कर रही थी। (पढ़ें पूरी खबर) 7. चरणजीत चन्नी पार्टी लाइन से अलग, सजाई अलग स्टेज पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्टी लाइन से अलग राह पकड़ ली है। चन्नी अब सूबे में अलग रैलियां करने लगे हैं। चन्नी की रैलियों में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को दूर रखा जा रहा है। चन्नी गुट ने पहले लुधियाना के इसड़ू में कांग्रेस की रैली की और उसमें चन्नी को बुलाया। उस रैली में भी प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग दूर रहे। अब चन्नी गुट के नेताओं ने बाबा बकाला में रैली रखी और उसमें भी चन्नी को बुलाया था। (पढ़ें पूरी खबर) 8. पाकिस्तान के लिए जासूसी करता दुकानदार गिरफ्तार लुधियाना में पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी लुधियाना में बैठकर शहर की गतिविधियों, खासकर सैन्य और संवेदनशील इलाकों की लाइव फीड सीधे पाकिस्तान भेज रहा था। आरोपी मूल रूप से जिला गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूड़ियां स्थित गांव सर्फ कोट का रहने वाला है। आरोपी ने लुधियाना के फिरोजपुर रोड स्थित न्यू सुंदर नगर में (मेडवेज अस्पताल के सामने, प्लॉट नंबर-1) एक दुकान किराए पर ले रखी थी। दुकान के बाहर CCTV कैमरे लगा रखे थे। (पढ़ें पूरी खबर) 9. केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान अमृतसर पहुंचे। उन्होंने गोल्डन टेंपल में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने लंगर हॉल में बर्तन साफ करने की सेवा भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे गुरु के दरबार में सिर झुकाने का सौभाग्य मिला है। मेरा मन असीम ऊर्जा, उत्साह और जोश से भरा हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह भावना आपसी स्नेह और सद्भाव को बढ़ावा देती है। यहां की अद्भुत सेवा हर व्यक्ति के अहंकार को मिटा देती है। आज मैं यहां से एक नई रोशनी और नई ऊर्जा लेकर जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि अभी तक सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात नहीं हुई है। (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके 10. नकली PCS अफसर गनमैन से बोला- रेड करनी, गाड़ी निकालो चंडीगढ़ के सेक्टर-6 स्थित यूटी गेस्ट हाउस में नकली PCS अफसर पकड़ा गया। गेस्ट हाउस के पुलिसकर्मियों ने पूछा तो खुद को पंजाब से डेपुटेशन पर आया अधिकारी बताकर रौब जमाने लगा। उसके साथ एक गनमैन भी था। उसने निजी इनोवा पर आगे-पीछे गवर्नमेंट ऑफ पंजाब लिखवा रखा था और कार पर लालबत्ती लगा रखी थी। पुलिसकर्मियों को शक हुआ तो पूछताछ शुरू की गई। इस दौरान उसने गनमैन को फोन कर कहा- जल्दी आओ, गाड़ी तैयार करो, रेड पर जाना है। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटा ट्रेन से कटा, लाश देखकर पटरी पर लेटे मां-बाप:पोटली में समेटे गए युवक के लोथड़े; राखी बंधवाने वाला था भाई, इंतजार करती रही बहन
    Next Article
    कर्नाटक- मंत्री नागेंद्र का दो साल में दूसरी बार इस्तीफा:ऐलान करके रोने लगे; पहले 2024 में पद से हटे, शिवकुमार दोबारा लाए, अब फिर हटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment