Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:मंगेतर के गले लग रोई सिंगर; गनपॉइंट पर मां-बेटी से ₹25 लाख की लूट; संडे को टिकट खरीदी, मंडे को लखपति बना

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से जुड़ी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को पंजाब-चंडीगढ़ के संभावित दौरे से पहले मोहाली के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. धुरंधर फेम सिंगर मंगेतर को गले लगाकर रो पड़ीं धुरंधर फिल्म से चर्चा में आईं पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका एक भावुक बैकस्टेज वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्टेज पर जाने से पहले अपने मंगेतर शेखर चौधरी के गले लगकर भावुक होती नजर आ रही हैं। इस दौरान शेखर उन्हें संभालते और हौसला बढ़ाते दिखे, जबकि जैस्मिन अपने आंसू नहीं रोक पाईं। दरअसल, शनिवार को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन ने पहली बार अपने मंगेतर शेखर चौधरी को फैंस से मिलवाया था। अब उसी मेगा इवेंट से पहले का यह बैकस्टेज वीडियो सामने आया है। वीडियो में जैस्मिन का अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। अपनी जिंदगी के इस खास रिश्ते को सार्वजनिक करने और स्टेज पर परफॉर्मेंस से पहले वह काफी नर्वस और इमोशनल नजर आती हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 2. क्लब में छात्र को पीटा, सिर पर मेज फेंकी चंडीगढ़ में क्लब में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फ्रांस में पढ़ाई कर रहे छात्र के साथ मारपीट की गई। छात्र ने कहा कि आरोपियों ने पहले उसकी उंगलियां जोर से मरोड़ीं, फिर चेहरे और सिर पर लगातार मुक्के-लात बरसाए। सिर पर लोहे के कड़े और मेज से हमला किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसके बाएं कान से सुनाई देना बंद हो गया। इसके बाद आरोपी क्लब से बाहर गया और कार से पिस्टल निकालकर लहराई। आरोपी ने खुद को जज का बेटा बताते हुए उसे और उसके परिवार को गोली मारने की धमकी दी। फिर क्लब के बाहर बीएमडब्ल्यू से उसे कुचलने की भी कोशिश की। इसके दौरान कई कारों भी टक्कर मरी। पुलिस ने छात्र की शिकायत के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ के केस दर्ज कर लिया है। इसमें पंजाबी सिंगर करण औजला के मैनेजर बलदीप सिंह सराओ उर्फ बाली और 9 मई 2022 को मोहाली में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर हमले के आरोपी जगदीप सिंह कंग उर्फ जग्गी का नाम शामिल है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. गोल्डन टेंपल के बाहर सगी बहनें भिड़ीं अमृतसर में गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आई सगी बहनें आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच पहले जोरदार बहस हुई। इसके बाद एक बहन इस कदर गुस्से में आई कि उसने दूसरी को थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने बीचबचाव कर उन्हें रोका। हंगामा और भीड़ देखकर थप्पड़ मारने वाली बहन वहां से भाग निकली। इसका वीडियो सामने आया है। जिसके बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। इसके लिए वीडियो में दिख रहे आसपास के लोगों की पहचान कर उनसे पूछताछ की तैयारी की जा रही है। पुलिस की जांच के मुताबिक यह घटना गोल्डन टेंपल के घंटाघर गेट के सामने स्थित फव्वारे के पास हुई थी। मामला शनिवार शाम करीब 6 बजे का है। दोनों लड़कियां अमृतसर की ही रहने वाली हैं। वह गोल्डन टेंपल में माथा टेकने साथ आईं थी। (पढ़ें पूरी खबर) 4. PM के पंजाब-चंडीगढ़ दौरे से पहले स्कूल उड़ाने की धमकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को पंजाब-चंडीगढ़ के संभावित दौरे से पहले मोहाली के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलते ही स्कूलों को बंद करा दिया गया। बच्चों को छुट्‌टी देकर घर भेज दिया गया। इससे जुड़ी धमकी भरी ई-मेल सामने आई है। फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल को भी सुबह करीब 9 बजे ऑफिशियल ईमेल पर यह धमकी भरा मैसेज आया। शिवालिक स्कूल के कोऑर्डिनेटर ने कहा कि उस वक्त दूसरा पीरियड चल रहा था। जिसमें कहा गया है कि आज हमारे टारगेट पर स्कूल हैं। 17 जुलाई को भी बम धमाके होंगे। इस मेल में जालंधर-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को भी टारगेट करने की धमकी दी गई है। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर PM ने प्रोजेक्ट का उद्घाटन करना है। ये भी कहा है कि कोई मोदी की रैलियों में न जाए वर्ना बम धमाके में मारे जाओगे। इस मेल में पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत खालड़ा के जीवन पर बनी 'सतलुज' फिल्म के एक्टर दिलजीत दोसांझ को अपना भाई बताया गया है। यह फिल्म OTT से वर्ल्डवाइड बैन हो चुकी है। वहीं फिल्म पर सवाल उठा रहे केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू को भी धमकी दी गई है। (पढ़ें पूरी खबर) 5. प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कानून बना, फीस बढ़ाने की लिमिट फिक्स पंजाब में निजी स्कूल अब मनमर्जी से फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। मंगलवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सरकार के ऑर्डिनेंस को मंजूरी दे दी। इस कानून के लागू होते ही निजी स्कूलों के लिए सालाना फीस बढ़ोतरी की सीमा 5% तय हो गई है। नियम तोड़ने पर 5 लाख रुपए तक जुर्माना और बार-बार उल्लंघन करने पर स्कूल की मान्यता भी रद्द की जा सकेगी। ऑर्डिनेंस को मंजूरी मिलने को लेकर CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट डाली। उन्होंने लिखा कि राज्यपाल का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने पंजाब के बच्चों और अभिभावकों के हित में लिए गए हमारे बड़े फैसले पर मुहर लगा दी है। CM ने आगे लिखा- निजी स्कूलों की फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर रोक लगाने के लिए हमारी सरकार द्वारा लाए गए "द पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अनएडेड एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) अध्यादेश, 2026" पर राज्यपाल ने साइन कर दिए हैं। इस अध्यादेश के लागू होने के बाद अब कोई भी निजी स्कूल अपनी मर्जी से 5% से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेगा। (पढ़ें पूरी खबर) 6. गनपॉइंट पर मां-बेटी को बंधक बनाया, 24 लाख की लूट तरनतारन में रविवार रात एक परिवार को 3 लुटेरों ने गनपॉइंट पर लूट लिया। परिजन के अनुसार, लुटेरे घर में रखे करीब 20 लाख रुपए के सोने के आभूषण, करीब 4 लाख रुपए कैश और घरेलू सामान लेकर भाग गए। उन्होंने चेहरे ढंके हुए थे, इसलिए कोई भी उनका चेहरा नहीं देख सका। घटना उस समय हुई जब घर में महिला, उसकी बेटी और 5 साल का बेटा ही था। महिला का पति आर्मी में है। जबकि, बेटा करीब डेढ़ साल से ऑस्ट्रेलिया में रहता है। महिला ने पुलिस को बताया है कि लुटेरे छत से घर में दाखिल हुए थे। उन्होंने पिस्टल दिखाकर पूरे परिवार को कमरे में बंधक बनाया। इसके बाद लूट का अंजाम दिया। बड़ी बात यह है कि लुटेरे अपनी पहचान छुपाने के डर से घर में लगे सीसीटीवी की DVR भी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। (पढ़ें पूरी खबर) 7. चार जिलों से मानसूनी बादल गायब, नहर में डूबे 2 लड़के पंजाब के कुछ इलाकों से अब मानसूनी बादल गायब हो गए हैं। सैटेलाइट इमेज में पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और हिमाचल से सटे इलाके में बादल अधिक घने नजर आ रहे हैं। जबकि जालंधर, लुधियाना, कपूरथला, नवांशहर में भी बादलों की पट्टी दिखाई दे रही है। लेकिन बठिंडा, मानसा, मुक्तसर, फाजिल्का में बादल नजर नहीं आ रहे हैं। मोहाली और जालंधर में सुबह के वक्त बारिश हुई। हालांकि अब मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा और केवल सीमावर्ती व पहाड़ी क्षेत्रों में ही हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 18 जुलाई के बीच मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है। जिससे उमस भरी गर्मी भी लोगों को परेशान करेगी। 13 जिलों में आज (सोमवार) कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है, जिसमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), रूपनगर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। उधर, पटियाला-नाभा रोड पर भाखड़ा नहर में नहाने गए पांच दोस्तों में से दो पानी के तेज बहाव में डूब गए। (पढ़ें पूरी खबर) 8. किसानों ने निकाली बाइक रैली भारत-अमेरिका व्यापार समझौते समेत विभिन्न मुद्दों के विरोध में पंजाब के किसानों ने बाइक रैली निकाली। किसानों ने मोहाली के फेज-8 स्थित नेचर पार्क से चंडीगढ़ के सेक्टर-34 प्रदर्शनी मैदान तक बाइक रैली निकाली। रैली में पंजाब के सभी जिलों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। यह बाइक रैली भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के नेतृत्व में आयोजित की गई। सेक्टर-34 पहुंचने के बाद किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम दो ज्ञापन सौंपें। प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस अलर्ट रही। चंडीगढ़ पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया। वहीं, किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर कई स्कूलों ने अवकाश घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहा। (पढ़ें पूरी खबर) 9. शिवसेना नेता पर भड़काऊ VIDEO की FIR शिव सेना पंजाब के राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन का एक भड़काऊ वीडियो सामने आया, जिसके बाद राजीव टंडन समेत तीन लोगों पर लुधियाना के लाडोवाल थाने में FIR दर्ज करवाई गई। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि पवन मान, भानू प्रताप और राजीव टंडन ने सिखों के खिलाफ वीडियो में अबशब्द कहे हैं। जिस कारण कौम में दंगे भड़काने की कोशिश की गई है। इन्होंने सिखों के पवित्र ककारों के बारे में अपमानजनक शब्द बोले हैं। जिस कारण सिख भाईचारे की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। इस कारण सिखों के दिलों में रोष है। जिस धारा में केस दर्ज हुआ, उसमें 3 साल तक की कैद हो सकती है। उधर, इस मामले में शिवसेना के राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन ने कहा कि पंजाब में हिन्दूओं को गुलाम बनाया जा रहा है। शिव सेना हमेशा भाईचारे की बात करती है। देश की एकता अखंडता के लिए हम काम करते रहेंगे। शिव सैनिक पर्चों से डरने वाले नहीं है। पंजाब में सीएम हिन्दू चेहरा होना चाहिए तभी हिन्दूओं को इंसाफ मिलेगा। (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके… 10. संडे को टिकट खरीदी, मंडे को लखपति बना जिस लॉटरी टिकट का खरीदार नहीं आया, उसी ने मोगा के किसान चरणजीत सिंह की किस्मत चमका दी। प्रताप रोड स्थित गोली लॉटरी स्टॉल पर यह टिकट पहले दूसरे ग्राहक के लिए अलग रखी गई थी, लेकिन उसके नहीं पहुंचने पर स्टॉल संचालक ने रविवार को इसे मथुरापुरी कॉलोनी के रहने वाले किसान चरणजीत सिंह को एक हजार रुपए में बेच दिया। अगले ही दिन (सोमवार) जब वह टिकट की जांच कराने पहुंचे तो पता चला कि इसी टिकट पर पंजाब स्टेट डियर बंपर लॉटरी का 50 लाख रुपए का पहला इनाम निकला है। खबर मिलते ही स्टॉल पर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न शुरू हो गया। लोगों ने मिठाइयां बांटकर चरणजीत सिंह को बधाई दी। चरणजीत ने बताया कि वह समय-समय पर लॉटरी खरीदते रहे हैं और इससे पहले 20 हजार रुपए का इनाम भी जीत चुके हैं। उनका कहना है कि इस रकम का उपयोग परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ समाजसेवा के कार्यों में करेंगे। वहीं, स्टॉल संचालक प्रदीप कुमार गोली ने बताया कि अगर पहले वाला ग्राहक टिकट लेने आ जाता, तो आज यह इनाम चरणजीत सिंह के नाम नहीं होता। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस के बागी गुट को बघेल का झटका:बोले- पंजाब में एक ही चेहरा होगा, राहुल गांधी का; चन्नी को CM फेस बनाने की मांग खारिज
    Next Article
    पंजाब- घर में घुसकर महिला का गला काटा:सरकारी टीचर पति घर लौटा तो बेडरूम में लहूलुहान लाश मिली; नीचे कोई कपड़ा भी नहीं था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment