Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:वोटिंग में पथराव-लाठीचार्ज; लेडी ASP को ट्रक ने कुचला; फ्री शराब बांटी तो लाइसेंस रद्द; क्रिकेटर ने 200 पोस्ट डिलीट कीं

    8 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर निकाय चुनाव को लेकर हुई वोटिंग से जुड़ी रही। इस दौरान कई जगह झड़प हुई। पुलिस पर पथराव किया गया। वहीं पुलिस ने भी लोगों पर लाठियां बरसाईं। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. निकाय चुनाव के लिए वोटिंग, पथराव-लाठीचार्ज हुआ 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिल और 20 नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ। 5 बजे तक % वोटिंग हुई। वोटिंग के दौरान कई जगह झड़प हुई। समाना के वार्ड-19 में कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई और उलटा लोगों पर पथराव कर दिया। फिर भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया। वहीं पुलिस ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू को धूरी जाने से रोक दिया। अबोहर में NSUI की नेमप्लेट वाली HR नंबर गाड़ी में घूमते 4 युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लुधियाना के रायकोट में AAP और कांग्रेस वर्करों में टकराव हो गया। इसमें वार्ड नंबर-4 से कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा घायल हो गए। कांग्रेस का आरोप है कि AAP विधायक हाकम ठेकेदार के समर्थकों ने कांग्रेस उम्मदीवार के हाथ-पैर तोड़ दिए हैं। खन्ना में भी कांग्रेस और AAP वर्करों के बीच बहस हुई है। फरीदकोट में AAP विधायक गुरदित्त सेखों ने आरोप लगाया कि भाजपा वोटरों को लाने के लिए आर्मी की स्कूल बस का इस्तेमाल कर रही है। इसको लेकर वहां हंगामा हुआ। 29 मई को नतीजे आएंगे। (पढ़ें पूरी खबर) 2. लेडी ASP को ट्रक ने कुचला, पति की पहले ही मौत हो चुकी लुधियाना के पास हंबड़ा इलाके में बाइक से सड़क पर गिरी महिला सरकारी कर्मचारी को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। इससे महिला कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान रवीता (51) के रूप में हुई है। वह लुधियाना में बहादुरके रोड की रहने वाली थीं। रवीता अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार थीं। रोड पर जाते समय सड़क पार कर रहा एक व्यक्ति उनकी बाइक से टकरा गया, जिससे रवीता बाइक से रोड पर गिर पड़ीं और पीछे से आ रहा ट्रक उनकी खोपड़ी को कुचलता निकल गया। रवीता जगराओं के डाकघर में बतौर सहायक डाक अधीक्षक (ASP) अपनी सेवाएं दे रही थीं। जानकारी के अनुसार, रवीता के पति नहीं हैं। करीब 10 साल पहले उनकी मौत हो गई। वह अपनी इकलौती बच्ची की अकेले ही परवरिश कर रही थीं। बेटी भी करीब 25 साल ही है। इस हादसे के बाद बेटी के सिर से मां का साया उठ गया है। (पढ़ें पूरी खबर 3. कारोबारी पर ED की रेड, पार्टनर ने कराया फ्रॉड का मुकदमा चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में आज (26 मई) सुबह 7 बजे एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने रेड मारी। यह रेड रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कांसल के घर की गई। आरोप है कि उन्होंने न्यू चंडीगढ़ में जमीन को लेकर फ्रॉड किया है। प्रवीण कांसल उर्फ रॉकी का चंडीगढ़ के पास मोहाली जिले के जीरकपुर में चंडीगढ़ रॉयल सिटी नाम से प्रोजेक्ट है। उन्हें अकाली दल से सीनियर नेता और पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका का करीबी माना जाता है। प्रवीण कांसल मोतिया रॉयल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। उनकी पत्नी और भाई भी इसमें पार्टनर हैं। प्रवीण के पार्टनर प्यारे लाल गर्ग ने ही वर्ष 2023 में उन पर मुकदमा करवाया था जिसकी जांच के लिए ये रेड की गई। प्यारेलाल गर्ग का आरोप है कि आरोपियों ने उनसे न्यू चंडीगढ़ की एक प्राइम लोकेशन पर जमीन खरीदने के लिए निवेश कराया। इसके बाद धोखाधड़ी से जमीन का मालिकाना हक बदलवाते हुए इसे अपने नाम पर कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर) 4. कांग्रेस प्रधान की कथित ऑडियो पर नोटिस, SC आयोग ने SSP को तलब किया पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की सोशल मीडिया पर वायरल हुई कथित ऑडियो क्लिप को लेकर राज्य अनुसूचित जाति आयोग (SC) ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने मामले में स्वत: संज्ञान (सुओ-मोटो) लेते हुए श्री मुक्तसर साहिब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अभिमन्यु राणा को 29 मई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए हैं। आयोग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई ऑडियो क्लिप, जिसमें कथित तौर पर एक हजार में ढेड़, 2 हजार में भेड़ जैसी टिप्पणी सुनाई दे रही है, को गंभीरता से लिया गया है। यह कार्रवाई सामाजिक सुरक्षा और सामाजिक न्याय मंत्री बलजीत कौर की ओर से भेजे गए संदेश के आधार पर की गई है। वहीं, अपने ऊपर लगे आरोपों को राजा वड़िंग ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि उन्हें टारगेट किया जा रहा। आम आदमी पार्टी निचले स्तर पर गिर चुकी है। वह राजनीतिक बदले के लिए संस्थाओं का गलत इस्तेमाल करने में बिजी है। इसमें शामिल सभी लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगी। (पढ़ें पूरी खबर) 5. नौतपा का असर, सामान्य से 4॰C तक बढ़ा तापमान, कल से बारिश पंजाब और चंडीगढ़ में अब नौतपा का असर दिखने लगा है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई शहरों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक अधिक पहुंच गया है। सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। वहीं चंडीगढ़ में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। यहां अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार से पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया। सरकारी स्कूल और दफ्तर सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक खुलेंगे। मुलाजिमों का लंच टाइम डेढ़ बजे के बाद ही होगा। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने पंजाब में 27 मई तक सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में लू से हालात बेहद खराब रहने की संभावना जताई गई है। (पढ़ें पूरी खबर) 6. राम रहीम फिर जेल से बाहर आया, 9 साल में 16वीं बार पैरोल डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। वह 30 दिन की पैरोल पर मंगलवार (26 मई) सुबह 6.30 बजे रोहतक की सुनारिया जेल से निकला और करीब सवा 9 बजे सिरसा डेरे पहुंच गया। उसके काफिले में टोयोटा लैंड क्रूजर, फॉर्च्यूनर लिजेंडर जैसी 8 महंगी गाड़ियां शामिल थीं। साध्वियों के यौन उत्पीड़न में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम की ये 16वीं पैरोल या फरलो है। इस साल के पहले 5 महीनों में ही वह दूसरी बार जेल से बाहर आया है। जनवरी-2026 में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी और वह फरवरी में ही वापस जेल लौटा था। वर्ष 2017 में सजा होने के बाद डेरा प्रमुख को इससे पहले 16 बार पैरोल और फरलो मिल चुकी। रोहतक जेल प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए राम रहीम को सुबह जल्दी जेल से बाहर भेजा, ताकि भीड़ एकत्रित न हो पाए। सिरसा डेरे में राम रहीम के काफिले की एंट्री पिछले गेट से हुई। डेरामुखी के सिरसा पहुंचने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। (पढ़ें पूरी खबर) 7. अर्शदीप ने 200 से ज्यादा इंस्टा पोस्ट डिलीट की, फैंस ने ट्रोल किया मोहाली के रहने वाले इंडियन क्रिकेट टीम के फास्ट बॉलर अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के IPL सीजन से बाहर होने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर दीं। उन्होंने प्रोफाइल फोटो भी बदल दिया। पंजाब के बाहर होने के बाद उन्हें फैंस की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, पोस्ट डिलीट करने की असल वजह सामने नहीं आई है। अर्शदीप के अकाउंट में महज 44 पोस्ट की बची हैं। अर्शदीप ने विराट कोहली के साथ बनाई रील भी डिलीट कर दी है। इसमें अर्शदीप ने मजाक में कोहली से कहा था कि बड़ा टारगेट होता तो वह लगातार तीसरी सेंचुरी लगा सकते थे। इस पर कोहली ने भी मजेदार जवाब दिया था। इस वीडियो को 1.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे। अर्शदीप की रील्स तब विवादों में आई थी, जब उनकी लाइव स्ट्रीमिंग में युजवेंद्र चहल ई-सिगरेट (वेपिंग) पीते दिखे थे। इसके साथ ही उन्होंने तिलक वर्मा को अंधेरा कहा था। जिसे पूर्व स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने नस्लीय करार दिया था। न्यूज एजेंसी PTI ने दावा किया था कि पंजाब किंग्स खिलाड़ियों से जुड़े वीडियो अब केवल फ्रेंचाइजी के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों को BCCI की सोशल मीडिया गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश देने वाला था। (पढ़ें पूरी खबर) 8. युवराज सिंह के पिता योगराज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और एक्टर योगराज सिंह को झटका लगा है। चंडीगढ़ जिला अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। उनके खिलाफ चंडीगढ़ के 2 एडवोकेट ने पुलिस को शिकायत दी थी। एडवोकेट ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप को इसका आधार बनाया है। उनका आरोप है कि वीडियो में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। इसमें योगराज सिंह कह रहे हैं- जनानी दिन में चूल्हे पे, रात को @#$% पे। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। यह महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का हनन है। इसके बाद सेक्टर 36 के पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई। इस मामले में पंजाब महिला आयोग की भी एंट्री हुई। आयोग ने पंजाब पुलिस को लेटर लिखकर सीनियर अधिकारी से जांच करवाने के लिए कहा। (पढ़ें पूरी खबर) खबर हटके…. 9. मुफ्त में दारू देने पर शराब ठेकेदार का लाइसेंस होगा रद्द चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में ठेके के बाहर शराब का लंगर लगाया गया। इसकी वीडियो वायरल हुई, जिसमें ठेकेदार बर्फ के गोलों में फ्री शराब बांटते नजर आए। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। डिप्टी कमिश्नर-कम-एक्साइज कमिश्नर निशांत कुमार यादव ने शहर के सभी शराब लाइसेंस धारकों की बैठक बुलाई। चंडीगढ़ प्रशासन ने एक्साइज नीति के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए शराब ठेका संचालकों को कड़ी चेतावनी दी है। डिप्टी कमिश्नर-कम-एक्साइज कमिश्नर निशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में शहर के सभी शराब लाइसेंस धारकों की बैठक बुलाई गई। इसमें कहा गया कि मुफ्ट में शराब बांटने पर लाइसेंस रद्द किया जाएगा। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने साफ कहा कि आबकारी नीति के किसी भी नियम का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी लाइसेंस धारकों को चेतावनी दी कि नियम तोड़ने वालों का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। इसके साथ ही ऐसे लोगों को भविष्य में लाइसेंस या ठेकों की प्रक्रिया में भाग लेने से भी ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। (पढ़ें पूरी खबर) 10. कल का बिग इवेंट -मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में IPL का एलिमिनिटेर मुकाबला -सनराइजर्स हैदराबाद(SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें भिड़ेंगी -टाइम- शाम साढ़े 7 बजे से (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)
    Click here to Read more
    Prev Article
    राइटर मधु किश्वर ने अग्रिम जमानत याचिका लगाई:PM मोदी से जुड़ा वीडियो शेयर करने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जिला कोर्ट से नहीं मिली राहत
    Next Article
    पंजाब निकाय चुनाव में 61.5% वोटिंग:कई जगह हिंसक झड़प, पुलिस-भीड़ के बीच पथराव, लाठीचार्ज; युवक को करंट लगा; कैंडिडेट के हाथ-पैर तोड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment