Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब IPL 2026 में पहला मैच हारी:राजस्थान ने 6 विकेट से हराया, जायसवाल-फरेरा की फिफ्टी, सूर्यवंशी ने 16 बॉल पर 43 रन बनाए

    21 hours ago

    2

    0

    पंजाब किंग्स को IPL में मंगलवार को सीजन की पहली हार मिली। उसे राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से हराया। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में राजस्थान ने 19.2 ओवर में 4 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया। टॉस हारकर बैटिंग कर रही पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए। मैच का स्कोरबोर्ड जायसवाल-फरेरा की फिफ्टी, वैभव ने 43 रन बनाए 223 रन चेज कर रही राजस्थान ने पावरप्ले में 84 रन बना डाले थे। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने फिफ्टी पार्टनरशिप की। वैभव 16 बॉल पर 3 चौके और 5 छक्कों के सहारे 43 रन बनाए। जबकि जायसवाल 27 बॉल पर 51 रन बनाकर आउट हुए। डोनेवान फरेरा ने 52 और शुभम दुबे ने 31 रन की नाबाद पारियां खेलीं। दोनों ने 32 बॉल पर 77 रन की अटूट साझेदारी की। पंजाब से 2 बैटर्स की फिफ्टी, 222 रन बनाए पंजाब से मार्कस स्टोयनिस ने 62 और ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30 रन बनाए। राजस्थान की ओर से यशराज पुंजा ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने एक-एक विकेट झटके। दोनों टीमों की प्लेइंग पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बरार। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जॉफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, और यश पुनिया। इम्पैक्ट प्लेयर्स ऑप्शन: शुभम दुबे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्व टीम के लौटते ही दो पक्षों में पथराव-मारपीट, VIDEO:अलीगढ़ के रामपुर शाहपुर में जमीनी विवाद को लेकर पथराव में 3 घायल
    Next Article
    0,4,6,6,4,4: आखिरी ओवर में आया मार्कस स्टॉयनिस का तूफान, 22 गेंदों में ठोक दिए इतने रन

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment