Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब के AAP मंत्री के 3 दोस्तों की मौत:लुधियाना में कार छप्पड़ में गिरते ही डूबी; बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला

    11 hours ago

    1

    0

    लुधियाना में AAP मंत्री हरपाल सिंह चीमा के करीबी 3 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी घायल हैं। 5 लोग नकोदर से कार में सवार होकर दिड़बा आ रहे थे। जगराओं से करीब 12 किलोमीटर दूर रायकोट के पास गांव बसियां के पास रात 1:15 बजे उनकी कार अचानक बेकाबू हो गई। इसके बाद कार सीधी छप्पड़ (तालाब) में जा गिरी। कार इतनी तेजी से पानी में समाई कि किसी को भी बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। मृतकों में आम आदमी पार्टी के नेता बलकार सिंह, विशाल और संदीप शामिल हैं। मृतक संदीप के मामा शेर ने कहा कि उन्हें रात को फोन किया, तो उन्होंने कहा कि माथा टेक कर जा रहे हैं। फिर बड़े भांजे का फोन आया कि छोटे का जालंधर के पास एक्सीडेंट हुआ है। उनको जांलधर करीब 40 से 50 किलोमीटर पड़ता है। मृतकों में संदीप सिंह को पटियाला में यूथ संगठन का प्रधान बताया जा रहा है, जबकि बलकार सिंह पंचायत सदस्य थे। विशाल बिजनेस से जुड़ा हुआ था। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को तीनों मंत्री के साथ विधानसभा सेशन देखने भी गए थे। माथा टेककर लौट रहे थे, मोड़ पर बेकाबू हुई कार जिंदर सिंह फौजी ने बताया कि पांचों युवक दिड़बा के नजदीकी गांव के रहने वाले हैं। बलकार सिंह और उसके दोस्त जेटा कार से नकोदर माथा टेकने गए थे। वापसी के दौरान रायकोट के पास सड़क के एक मोड़ पर कार बेकाबू होकर छप्पड़ में गिर गई। हादसे के बाद पांचों युवक कार में फंस गए। आवाज और युवकों की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीन अन्य की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक बलकार सिंह की दो बेटियां हैं। ग्रामीणों ने पानी के ऊपर दो युवकों को देखा छप्पड़ के सामने रहने वाले एक ग्रामीण ने बताया कि देर रात उसके दोस्त रवि का फोन आया कि एक कार छप्पड़ में गिर गई है। उसे आशंका हुई कि कहीं रवि की कार ही हादसे का शिकार न हो गई हो। वह तुरंत घर से बाहर निकला और आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। कुछ ही देर में करीब 10 ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पानी के ऊपर दो युवकों को देखा और उन्हें बाहर निकाल लिया। इनमें से एक युवक का वजन अधिक होने के कारण उसे पानी से निकालने में करीब आठ लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, तब तक पानी में डूबे तीन अन्य युवकों की मौत हो चुकी थी। OSD सोही बोले- नकोदर से माथा टेककर लौट रहे थे युवक वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के OSD तपिंदर सिंह सोही ने बताया कि पांचों युवक नकोदर में माथा टेकने के बाद वापस घर लौट रहे थे। बसियां के कुहनी मोड़ पर कार की रफ्तार अधिक होने के कारण ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार छप्पड़ में जा गिरी। हादसे में तीन युवकों की मौत हुई, जबकि दो घायल हुए हैं। SHO बोले- आवारा पशु को बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन थाना सदर रायकोट के SHO हीरा सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार के आगे अचानक आवारा पशु आ गया था। उसे बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे छप्पड़ में जा गिरी। विधायक बोलीं- बसियां का कुहनी मोड़ बेहद खतरनाक हादसे की सूचना मिलने के बाद विधायक सरबजीत कौर मानुके भी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने कहा कि बसियां का कुहनी मोड़ बेहद खतरनाक है। रात के समय बाहर से आने वाले वाहन चालकों को इस मोड़ का सही अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे यहां हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने इस स्थान पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए जाने की जरूरत बताई। *********** ये खबर भी पढ़ें: जालंधर डबल मर्डर- मां से खाना नहीं खा पाए बच्चे: मर्डर से पहले पत्नी पीटी, सिर पर जग मारा; छुड़ाने आए पिता को चाकू से चीरा जालंधर में हुए डबल मर्डर की प्लानिंग आरोपी ने बुधवार सुबह 7 बजे ही बना ली थी। उठते ही आरोपी हीरा लाल (42) ने पत्नी सरिता (38) के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इससे पत्नी खाना नहीं बना पाई। बच्चों को पिता ने बिना टिफिन स्कूल भेज दिया। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:सुखबीर बादल पर गुरुद्वारे में हमला; AAP मंत्री के 3 दोस्तों की मौत; SIR ड्राफ्ट लिस्ट- आपका वोट तो नहीं कटा
    Next Article
    केन-बेतवा प्रभावितों से मिले राहुल, बोले- संसद में उठाऊंगा मामला:MP के किसानों से 50 मिनट बातचीत; कहा- सरकार संवाद करे, दमन नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment