Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब- लाइन में लगे बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत:अमृतसर में झड़प, मोहाली में कालाबाजारी पकड़ी, लुधियाना में भगदड़; चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी में मिले सिलेंडर

    16 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग का पंजाब- चंडीगढ़ में गहरा असर हुआ है। यहां गैस सिलेंडर के लिए लोगों को कई घंटे तक लाइनों में लगना पड़ा। 2 दिन पहले तक केवल कॉमर्शियल सिलेंडरों की डिलीवरी बंद हुई थी, लेकिन अब कई जगह घरेलू गैस भी नहीं मिली। चंडीगढ़ में पुलिस की निगरानी में सिलेंडर वितरण किए गए। जबकि लुधियाना में शेरपुर में लोगों ने धरना दिया। इसके बाद एजेंसी मालिक ने एक छोटी गाड़ी भेज दी। जिसके बाद लोग सिलेंडर के लिए दौड़ लगाते हुए दिखे। वहीं पुलिस से भी लोगों की बहस हुई। शांति नगर में एक व्यक्ति का सिलेंडर लूट लिया। बरनाला के गांव शैहना में सिलेंडर लेने के लिए लाइन में भूषण कुमार मित्तल (66) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनका नंबर 25वां था। वे दो घंटे लाइन में खड़े रहे, फिर अचानक गिर पड़े। मोहाली में सिलेंडरों से भरी पिकअप को पड़का गया है। वहीं अमृतसर में सुबह इस्लामाबाद में देश भगत गैस एजेंसी पर मैनेजर और ग्राहक मनोज के बीच सिलेंडर को लेकर झड़प हुई। वहीं सिलेंडर न मिलने पर बुजुर्ग महिला रो पड़ी। जालंधर में इंडेन उपभोक्ता अरुण ने बताया कि सिलेंडर डिलीवर का मैसेज आया, लेकिन सिलेंडर नहीं दिया। उधर, सरकार और प्रशासन का दावा है कि घरेलू सिलेंडर की कमी नहीं है। लेकिन फिर भी लोगों के घरों में सप्लाई नहीं मिल रही। ऑनलाइन बुकिंग की इतनी कोशिशें हो रही हैं कि गैस कंपनियों के सर्वर ही ठप हो गए। इसलिए, बुकिंग कंफर्मेशन के लिए वन टाइम पासवर्ड (OTP) ही नहीं आए। जानिए बड़े शहरों में क्या हालात हैं…. पंजाब गैस संकट, लोगों का दर्द: महिला बोली- पति पैरालाइज्ड, बच्चे भी नहीं, खाली सिलेंडर लेकर घूम रही; दूसरी बोली- 20 साल बाद चूल्हा जलाया LPG गैस संकट से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran Israel War: इजरायल-ईरान युद्ध की आंच भारत तक... ओमान में ईरानी ड्रोन अटैक में 2 भारतीय की मौत, 10 घायल
    Next Article
    Nawab Cafe OTT Release: हैदराबाद के पॉपुलर ईरानी चाय कैफे की इमोशनल कहानी अब आपके स्क्रीन पर, OTT प्लेटफॉर्म जानें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment