Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब में AAP का चुनावी दांव:महिलाओं को 1000 रुपए देने का ऐलान, SC वर्ग को 1500 रुपए मिलेंगे, BJP पर जुमलेबाजी का तंज

    21 hours ago

    1

    0

    पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज अपना आखिरी बजट पेश किया। आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के वित्तमंत्री ने बजट को पूरी तरह से चुनावी मोड पर डिजाइन किया। AAP ने पंजाब में 50 फीसदी मतदाताओं यानी महिलाओं को फोकस कर बजट बनाया। मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत महिलाओं को 1-1 हजार रुपए प्रति माह देने की घोषणा कर AAP ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अपना दांव चल दिया है। यही नहीं, दलित वर्ग की महिलाओं को 1500-1500 रुपए देने का एक मास्टरस्ट्रोक भी लगा दिया। पंजाब में कुल 2.12 करोड़ के करीब मतदाता हैं, जिसमें से 1.07 करोड़ महिलाएं हैं, जो कि लगभग आधी हैं। पंजाब सरकार का दावा है कि नई योजना के तहत करीब 97 फीसदी महिलाओं को कवर किया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ वित्तमंत्री ने विधानसभा में इस योजना को लॉन्च करते हुए BJP की हरियाणा सरकार पर भी तंज कसा। वित्तमंत्री ने पंजाब की योजना की हरियाणा की योजना से तुलना की, ताकि महिलाओं को यह लगे कि AAP की योजना भाजपा की योजना से बेहतर है। योजना लागू कर विपक्षियों का मुद्दा खत्म किया AAP ने महिलाओं को 1-1 हजार रुपए देने की गारंटी दी थी, लेकिन अभी तक सरकार ने ये पैसे महिलाओं को नहीं दिए। इसकी वजह से विपक्षी दल लगातार AAP को घेर रहे थे। बजट में इसकी घोषणा कर AAP ने विपक्ष का मुद्दा खत्म कर दिया। महिलाओं की योजना का पूरे प्रदेश में होगा असर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार समेत कई राज्यों में महिलाओं को आर्थिक सहायता देने पर BJP अपनी सरकार रिपीट कर चुकी है। AAP ने चुनावी साल में इस स्कीम को लॉन्च किया है, ताकि इसका सीधा असर चुनाव पर पड़ सके। महिलाओं के लिए घोषित की गई इस योजना का असर पूरे प्रदेश की 117 सीटों पर देखने को मिलेगा। माझा-दोआबा को साधने की कोशिश दलित महिलाओं को 1500 रुपए देकर AAP सरकार ने दलित समुदाय पर डोरे डालने की कोशिश की है। AAP ने पिछले चुनाव में मालवा में लगभग क्लीन स्वीप किया था। वहीं, माझा व दोआबा में उन्हें कम सीटें मिली थीं। दोआबा में दलित वोटरों की संख्या 38 से 40 फीसदी है, जबकि माझा में दलितों के वोटों की हिस्सेदारी 28 से 30 फीसदी है। दलित महिलाओं को 1500-1500 देकर AAP दोआबा व माझा में भी अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। गुरु रविदास के जरिए दलित वोट बैंक पर नजर वित्तमंत्री ने बजट के दौरान बताया कि श्री गुरु रविदास जी के 350 साला प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सरकार पूरे साल कार्यक्रम करेगी। इसके लिए बाकायदा बजट में भी प्रावधान रखा गया है। गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम करवाकर सरकार दलित वोट बैंक पर भी निशाना साधेगी। पड़ोसी राज्य ने इनकम लिमिट लगाई, सिर्फ 20% को लाभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब में भाजपा का प्रचार कर रहे हैं और महिलाओं को कह रहे हैं कि वह भी अपने राज्य में महिलाओं को 2100-2100 रुपए दे रहे हैं। AAP को डर है कि भाजपा पंजाब में चुनाव के दौरान 2100 रुपए देने की घोषणा न कर दे। इसलिए, वित्तमंत्री चीमा ने विधानसभा में हरियाणा की भाजपा सरकार की स्कीम का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार सिर्फ 20 फीसदी महिलाओं को इस योजना का लाभ देती है, जबकि पंजाब सरकार 97 फीसदी महिलाओं को इस योजना का लाभ देगी। ॰॰॰॰॰॰॰॰ ये खबर भी पढ़ें: पंजाब में 2.60 लाख करोड़ का बजट पेश: महिलाओं को ₹1000 महीना देने का ऐलान; अप्रैल से ड्रग-आर्थिक जनगणना होगी पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने रविवार (8 मार्च) को 2,60,437 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि ये बजट मां-बेटियों को समर्पित है। इस दौरान महिलाओं के लिए एक हजार रुपए महीना देने की स्कीम मावां-धीयां सत्कार योजना लॉन्च की।(पढ़ें पूरी खबर) 8 महीने पहले मंत्री बने अरोड़ा को सबसे ज्यादा बजट: दूसरे नंबर पर खुडि्डयां, CM को ₹12 हजार करोड़ मिले; जानें किस मंत्री को कितना बजट मिला पंजाब की CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने साल 2026-27 के लिए करीब 2 लाख 60 हजार 437 करोड़ का बजट पेश किया है। पिछले बजट 2025-26 (2.36 लाख करोड़) की तुलना में लगभग 24 हजार करोड़ की बढ़ोतरी की गई है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बिजली सब्सिडी, खेती, सामाजिक सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर खर्च बढ़ाया है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Modi का Bengal सरकार पर बड़ा प्रहार, बोले- President Murmu का अपमान देश नहीं भूलेगा
    Next Article
    शादी में न बुलाए जाने पर नन्ही फैन ने किया सवाल, विजय देवरकोंडा ने दिया जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment