Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Modi का Bengal सरकार पर बड़ा प्रहार, बोले- President Murmu का अपमान देश नहीं भूलेगा

    13 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के विकास के लिए 33,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का तोहफा दिया। उन्होंने दिल्ली मेट्रो की पिंक और मजेंटा लाइन के नए हिस्सों का उद्घाटन किया और तीन नए कॉरिडोर की नींव रखी। इस विस्तार से बुराड़ी, यमुना विहार, खजूरी खास और वजीराबाद जैसे इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों का सफर आसान होगा और मेट्रो कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार आएगा।बंगाल सरकार पर तीखा प्रहारमेट्रो परियोजनाओं की शुरुआत के साथ ही प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के दौरान हुई प्रोटोकॉल की लापरवाही का मुद्दा उठाया। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कल बंगाल में जो हुआ, वह देश की राष्ट्रपति का घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि टीएमसी ने न केवल राष्ट्रपति बल्कि पूरे आदिवासी समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। इसे भी पढ़ें: PM Modi का Delhi को 33,500 करोड़ का तोहफा, नए Metro Corridors से बदलेगी राजधानी की तस्वीरराष्ट्रपति के अपमान पर नाराजगीप्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू संथाल आदिवासी परंपरा के एक पवित्र उत्सव में शामिल होने बंगाल गई थीं, लेकिन राज्य सरकार ने उस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का बहिष्कार किया। उन्होंने जोर देकर कहा, 'पश्चिम बंगाल की जनता और देश का आदिवासी समाज इस अपमान के लिए टीएमसी को कभी माफ नहीं करेगा। एक नारी और देश के सर्वोच्च पद पर बैठी हस्ती के साथ ऐसा व्यवहार बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।' इसे भी पढ़ें: Bihar News: नीतीश कुमार की सियासी विरासत अब बेटे Nishant के हाथ, JDU में हुई Grand Entryनारी शक्ति और आदिवासी गौरव का सम्मानपीएम ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर है और उसकी पवित्रता बनी रहनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश की नारी शक्ति और आदिवासी समुदाय इस घटना से बेहद निराश है। उनके अनुसार, जिस तरह से बंगाल सरकार ने संथाल संस्कृति के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के प्रति लापरवाही दिखाई, वह देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IND vs NZ Match Time: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल, नोट कीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला
    Next Article
    पंजाब में AAP का चुनावी दांव:महिलाओं को 1000 रुपए देने का ऐलान, SC वर्ग को 1500 रुपए मिलेंगे, BJP पर जुमलेबाजी का तंज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment