Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब में आर्मी कैंप-BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट,VIDEO:DGP बोले- PAK का हाथ, ऑपरेशन सिंदूर एनिवर्सरी वजह; CM बोले- BJP ने कराए

    9 hours ago

    1

    0

    जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर मंगलवार रात धमाका हुआ। इसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की बात कही जा रही है। गनीमत रही कि धमाके में किसी को चोट नहीं लगी। इस ब्लास्ट का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, अमृतसर में आर्मी कैंप के भीतर भी ग्रेनेड अटैक की कोशिश की गई, लेकिन वह दीवार पर टकराकर फट गया। DGP गौरव यादव ने अमृतसर पहुंचकर मौके का जायजा लिया। उन्होंने माना कि जालंधर व अमृतसर में IED ब्लास्ट हुए। कहा कि जालंधर में संभव है कि टाइमर या रिमोट से ब्लास्ट किया गया हो। इसमें पाकिस्तान खुफिया एजेंसियों का हाथ है। ऑपरेशन सिंदूर की एनिवर्सरी की वजह से धमाके कराए गए हो सकते हैं। वहीं, श्री आनंदपुर साहिब से शुक्राना यात्रा के दौरान पंजाब CM भगवंत मान ने कहा कि ये ब्लास्ट भाजपा के इलेक्शन की तैयारी हैं। भाजपा छोटे-मोटे ब्लास्ट करवाकर लोगों को डराकर वोट लेना चाहती है। यह भाजपा का स्टाइल है। चुनाव वाले स्टेट में ब्लास्ट और दंगे करवा दो। इसी बीच जालंधर AAP लीडरशिप ने पुष्टि की है कि CM ने अपना जालंधर दौरा टाल दिया है। वह यहां शुक्राना कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। जालंधर धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने एक पोस्ट शेयर कर ली। इसमें लिखा है कि डीआईजी संदीप गोयल और उनका परिवार टारगेट पर है। इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा। अमृतसर में बॉर्डर रेंज के DIG संदीप गोयल ने गुरदासपुर की पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी रणजीत सिंह का एनकाउंटर किया था। मार्च 2026 में हुए इस एनकाउंटर को खालिस्तानियों ने फेक करार दिया। DIG संदीप गोयल, जिनका परिवार खालिस्तानियों के निशाने पर… 3 घंटे के भीतर हुए दोनों जगह धमाके जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट का VIDEO मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में चुनाव बाद हिंसा, 24 घंटों में 4 हत्याएं:इनमें भाजपा-TMC के 2-2 कार्यकर्ता; सुरक्षाबलों पर फायरिंग, 5 घायल, तृणमूल ऑफिस पर बुलडोजर चला
    Next Article
    10 एकड़ में फैले ‘शीशमहल’ में रहेंगे सम्राट:स्पेनिस ग्रेनाइड, मकराना के संगमरमर से बने घर को मुख्यमंत्री आवास में मिलाया; जानें अंदर क्या-क्या है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment