Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब में मंत्री का नाम लेकर अफसर ने सुसाइड किया:आरोप- पिता के नाम पर टेंडर देने का दबाव डाला, ऑफिस बुलाकर अपमानित किया; CM ने इस्तीफा लिया

    4 hours ago

    1

    0

    पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम लेकर वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। अमृतसर में तैनात DM ने मरने से पहले 12 सेकेंड का वीडियो जारी किया। इसमें कहा- खा ली सल्फास, मिनिस्टर लालजीत भुल्लर के डर से, अब मैं नहीं बचता। इसका पता चलते ही CM भगवंत मान ने मंत्री भुल्लर से इस्तीफा ले लिया। मामले की जांच चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को सौंप दी गई है। वहीं, मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा कि आरोप झूठे हैं। जांच प्रभावित न हो, इसलिए मैंने पद छोड़ा है। अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला और पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया ने कहा- फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने वेयरहाउस बनाया था। वेयरहाउस कॉर्पोरेशन इसकी नोडल एजेंसी थी। मंत्री लालजीत भुल्लर ने अपने पिता के नाम पर टेंडर अप्लाई किया था। आरोप है कि जब पॉलिसी के हिसाब से मंत्री के पिता को टेंडर नहीं मिला तो घर बुलाकर अफसर से मारपीट की। उसकी वीडियो बनाई। पत्नी-बच्चों को लेकर धमकी दी। वहीं, मृतक रंधावा के परिवार ने लालजीत भुल्लर पर मरने को मजबूर करने का केस दर्ज करने की मांग की है। तब तक अस्पताल से डेडबॉडी न ले जाने देने का ऐलान कर दिया है। लाल किला हिंसा में भी दिखे थे भुल्लर:मंत्री बनते ही स्टंट, जातिवादी टिप्पणी की, हर बार बचते रहे; अफसर के सुसाइड से कुर्सी छिनी मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gaza की बच्ची पर बनी फिल्म ऑस्कर तक पहुंची, भारत ने लगाया बैन, क्या इजरायल है वजह? जानें पूरी कहानी
    Next Article
    हिमाचल बजट: अति गरीब परिवारों की महिलाओं को ₹1500:300 यूनिट मुफ्त बिजली, 'किसान आयोग' बनेगा, गाय का दूध ₹61, भैंस का ₹70 खरीदेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment