Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब में पिछली सरकारों ने चुनाव बाद भुलाए वादे, भगवंत मान का Congress, SAD और BJP पर हमला

    20 minutes ago

    1

    0

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन दलों ने वर्षों तक बारी-बारी से राज्य की सत्ता संभाली, एक-दूसरे पर आरोप लगाए और चुनाव के दौरान वादे करने के बाद जनता को भुला दिया। मान ने कहा, “अब ये दल एक साथ आ रहे हैं क्योंकि वे आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के कामकाज से चिंतित हैं। पंजाब की जनता इनका इतिहास जानती है और इनके नए राजनीतिक गठबंधनों के बहकावे में नहीं आएगी।” मान, वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित ‘पंजाब खुशहाल रैली’ को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा, “आज मैं पंजाब की जनता से सीधे बात करना चाहता हूं कि हमने क्या काम किए हैं और कौन से वादे पूरे किए हैं। जिन लोगों ने दशकों तक राज्य पर शासन किया, उन्हें भी जनता को बताना चाहिए कि उन्होंने पंजाब के लिए क्या किया।’’ मान ने कहा, “इन दलों के पास सत्ता में रहने के लिए कई साल थे लेकिन इसके बावजूद राज्य की समस्याएं बनी रहीं। हमारी सरकार जनता के सामने अपने कामकाज का लेखा-जोखा पेश कर रही है, क्योंकि हमारा मानना है कि सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए।” मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की जनता इन राजनीतिक दलों का इतिहास जानती है और उन्हें विश्वास है कि लोग इनके नए राजनीतिक गठजोड़ के बहकावे में नहीं आएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश का नाम भारत रखने में Madhya Pradesh का बड़ा योगदान: CM Mohan Yadav
    Next Article
    Delhi Police ने पकड़ा अंतरराष्ट्रीय Cyber Fraud सिंडिकेट, बंधक बनाए गए 164 विदेशी नागरिक छुड़ाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment