Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब में यात्रियों से भरी चलती ट्रेन में आग लगी:4 डिब्बे जले, सवारियों ने छलांग लगाई; पटियाला में रोकी अमृतसर-बंगाल कर्मभूमि एक्सप्रेस, 8 ट्रेनें डायवर्ट

    22 hours ago

    1

    0

    पंजाब में शुक्रवार दोपहर चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। आग इंजन के साथ लगे जनरल डिब्बे में भड़की और देखते ही देखते ट्रेन के 4 जनरल कोच इसकी चपेट में आ गए। आग की चपेट में आए डिब्बों में यात्री सवार थे। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ट्रेन रुकते ही यात्री जान बचाने के लिए नीचे उतरकर खेतों की ओर भागने लगे। इस दौरान कई यात्रियों ने ट्रेन से छलांग भी लगा दी। घटना फतेहगढ़ साहिब के साधूगढ़ और पटियाला के सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के बीच हुई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, दमकल विभाग और राहत टीमों को अलर्ट किया गया। रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी। हादसा दोपहर करीब सवा 1 बजे हुआ। सरकारी रेलवे पुलिस ने बताया कि कोच के पंखे में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह घटना हुई। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रेन में लगभग 1,500 यात्री सवार थे ट्रेन में आग लगने के PHOTOS… रेलवे ने यात्रियों के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें चलाईं अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। हादसे के बाद यात्रियों से करीब 500 मीटर दूर स्थित नजदीकी स्टेशन पहुंचने को कहा गया। यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए सराय बंजारा स्टेशन से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। ट्रैक से जली हुई ट्रेन को हटाने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया। सीनियर डीसीएम बोले- कोई हताहत नहीं उन्होंने बताया कि आग से तीन कोच पूरी तरह प्रभावित हुए, जबकि चौथा कोच भी आंशिक रूप से चपेट में आया। ये ट्रेन अनरिजर्व्ड थी, जिसमें 22 कोच थे। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, उत्तरी रेलवे के CPRO हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सराय बंजारा स्टेशन के पास ट्रेन का सेफ्टी सिस्टम सक्रिय होने के बाद ट्रेन रुक गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिषेक बनर्जी का आरोप-भाजपा समर्थकों ने घर पर हमला किया:आधी रात हथियार लेकर घुसे, पत्थर फेंके, कोलकाता पुलिस देखती रही
    Next Article
    कोलकाता में नाबालिग की आंखों पर पट्टी बांधकर पेट्रोल डाला:आरोप- रील बनाने के लिए आग लगाई, 3 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment