Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब पुलिस की लेडी इंस्पेक्टर से रेप में खुलासा:आरोपी सब इंस्पेक्टर के दादा-पिता DSP रहे; डायरेक्ट SI भर्ती हुआ, विदेश फरारी का शक

    6 hours ago

    1

    0

    लुधियाना में लेडी इंस्पेक्टर के साथ रेप करने वाले आरोपी सब इंस्पेक्टर साहिबमीत सिंह के दादा और पिता भी पंजाब पुलिस में DSP रह चुके हैं। कोरोना के दौरान 2021 में ड्यूटी करते हुए पिता कोरोना की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद बेटे को 2022 में अनुकंपा के आधार पर डायरेक्टर सब-इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती किया गया। नौकरी मिलने के कुछ समय बाद ही उसने लेडी इंस्पेक्टर (तब सब इंस्पेक्टर) के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती शुरू कर दी। फिर एक दिन उसने रेस्टोरेंट में बुलाया और बेहोश कर उसका रेप किया। आरोपी सब इंस्पेक्टर बेहद शातिर था और उसे पता था कि लेडी इंस्पेक्टर होश आने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी तो उसने इंस्पेक्टर का न्यूड वीडियो बना लिया, ताकि उसे ब्लैकमेल किया जा सके। आरोपी सब इंस्पेक्टर ने उसी वीडियो की आड़ में लेडी इंस्पेक्टर का तलाक करवाया और उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनात रहा। सूत्रों के अनुसार, करीब दो महीने पहले लेडी इंस्पेक्टर ने आला अफसरों को मामले से जुड़े सभी सबूत दिखाए। जिसके बाद जांच हुई, तो सब इंस्पेक्टर समझौता करने की फिराक में पड़ गया। लेकिन बात नहीं बनी। FIR दर्ज होने के 2 दिन बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। दैनिक भास्कर ने जब डीएसपी करण सिंह संधू से बात करने की कोशिश की, तो वह कैमरे से बचते नजर आए और कहा- मामला सेंसिटिव है, बाद में बात करेंगे। अब शक जताया जा रहा है कि आरोपी को पकड़ने में अगर पुलिस ने देर की तो वह विदेश भी भाग सकता है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट… SI बनने से लेकर रेप तक की पूरी कहानी जानिए …. लेडी इंस्पेक्टर की शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई… ************ इस मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें: पंजाब की लेडी इंस्पेक्टर बोली- SI ने मेरा रेप किया: न्यूड वीडियो भी बनाया, पिस्टल तानी; 3 बार अबॉर्शन, ब्लैकमेल कर तलाक भी कराया सब इंस्पेक्टर ने होटल में बुलाकर मेरे साथ रेप किया, फिर न्यूड वीडियो व फोटो खींची। इसके बाद ब्लैकमेल कर कई बार रेप किया और प्रेग्नेंट होने पर तीन बार अबॉर्शन कराया…यह आरोप लुधियाना में लेडी इंस्पेक्टर ने सब इंस्पेक्टर (SI) साहिबमीत सिंह पर लगाए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुखबीर बादल का VIDEO वायरल:युवक बोला- आपने सिख धर्म का बहुत नुकसान किया, अब बख्श दो; अकाली दल प्रधान मुस्कुराते रहे
    Next Article
    पेपर लीक के खिलाफ कल नया बिल आ सकता है:जांच के लिए 2 महीने मिलेंगे; 10 साल जेल और ₹50 लाख तक जुर्माने का प्रावधान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment