Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब से ऑपरेट हो रहा था यूपी में धर्मांतरण:शाहजहांपुर में गूगल मीट के जरिए पादरी कर रहा था चंगाई सभा, 3 गिरफ्तार, कई महिलाएं समर्थन में

    4 hours ago

    1

    0

    पंजाब से यूपी के शाहजहांपुर में धर्मांतरण ऑपरेट किया जा रहा था। हर रविवार को गूगल मीट के जरिए पादरी चंगई सभा का आयोजन कर रहा था। इसके साथ ही महिलाओं को अपने धर्म में आने के लिए प्रेरित भी कर रहा था। करीब 8 महीने से चल रही इस सभा से कई महिलाओं का धर्मांतरण भी करा दिया गया। महिलाओं को शादी कराने रुपए देने और बीमारी ठीक करने का लालच देकर बुलाया जाता था। हिंदु संगठन की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को छापेमारी की। जहां से बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे व पुरूष मिले। जो गूगल मीट पर पंजाब के पादरी से जुड़े हुए थे। सभा का आयोजन कराने वाले 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें से 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला पुवायां थाना क्षेत्र का है। देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर पकड़िया हकीम गांव है। जहां लखीमपुर का नमनदीप, पुवायां के रचिन और बटेश्वर, तथा सिधौली का बिंदर लाल चंगाई सभा आयोजित कर रहे थे। इन पर लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप है। आरोपियों पर प्रलोभन, चमत्कार और फोटो-वीडियो का दुरुपयोग कर इलाज के नाम पर धर्मांतरण कराने का आरोप है। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि गांव के एक मकान में चंगाई सभा चल रही है। सूचना पर दबिश दी गई तो वहां मौजूद लोग भागने लगे। मकान के अंदर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को अपना धर्म छोड़कर प्रभु यीशु की शरण में आने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। दर्ज एफआईआर के अनुसार, आरोपी पंजाब के पादरी जगजीत मिनिस्टरी द्वारा संचालित एक संस्था के लिए काम करते हैं। यह पादरी गूगल मीटिंग के माध्यम से आरोपियों को निर्देश देता था। पुलिस ने नमनदीप, रचिन और बटेश्वर को गिरफ्तार किया है। बिंदर लाल अभी फरार है। पुलिस पूछताछ के आधार पर इस संस्था से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। सभा में शामिल महिला प्रिया ने बताया कि हम किसी के धर्म को बुरा नही मान रहे हैं। सबके धर्म का सम्मान करते हैं। लेकिन हमे यहां पर फायदा होता है। इस सभा में अच्छी बाते बताई जाती हैं। परमेश्वर से जुड़ने की अपील की जाती है। किसी भी तरह के पाप करने से रोका जाता है। हम लोग प्रार्थना करते है परमेश्वर हम लोगों की बाॅडी को चेंज कर देंगे। हम लोगों ने पहले जो भी पाप किए हैं जो भी गलत जीवन जीते आए हैं। वो सब हमारा अब छूट चुका है। जब हम छोटे थे तब से नशा करते थे। मेरे घर वाले मुझे मारते थे। जब से मैं इस सभा से जुड़ी हूं। तब से मेरा नशा छूट गया। नशा करने पर कोड़े मारने की सजा दी जाती है। महिला ने कहा कि ऐसी जिंदगी से क्या होगा। मेरी तीन साल की बेटी है। घर वाला लेकर नही जाता है। ऐसी जिंदगी जीने से अच्छा है कि कोड़े खा खाकर मर ही जाऊं। पुलिस ने जब अन्य महिलाओं से बात की और उनसे पूछा कि आपका धर्म क्या है तो महिलाएं बताने से हिचकिचाने लगी ।बोली वह जाटव हैं। पुलिस ने उनसे कई बार धर्म पूछा लेकिन उन्होंने नही बताया। इसके अलावा एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी बीमार थी। उसके इलाज के लिए यहां आते हैं ।यहां आने से फायदा हुआ। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि हिंदू धर्म के लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए रुपए और विवाह कराने का लालच दिया जा रहा था। पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। चंगाई सभा की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शाहजहांपुर में पुलिस पहले भी कई चंगाई सभाओं का भंडाफोड़ कर चुकी है। इन मामलों की जांच में बड़े स्तर पर फंडिंग के खुलासे भी हुए हैं। विदेशों से इसके तार जुड़े होने के जानकारी भी सामने आई है। 4 महीने पहले भी हुई थी गिरफ्तारी करीब चार महीने पहले हिंदूवादी संगठनों ने एक मकान में चल रही चंगाई सभा का भंडाफोड़ किया था। आरोप है कि इस सभा में हिंदू समुदाय के लोगों का धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म में शामिल किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ भी गई थी। यह घटना रोजा थाना क्षेत्र की कैलाशनगर कॉलोनी में हुई, जहां एक मकान में चंगाई सभा चल रही थी। सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मकान के अंदर करीब 200 लोग मौजूद थे और ईसाई धर्म से संबंधित प्रार्थनाएं की जा रही थीं। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जब पूछताछ करने की कोशिश की, तो मकान में मौजूद लोगों से उनकी बहस हो गई। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 4 साल की भांजी का रेप-मर्डर करने वाले का एनकाउंटर:गाजियाबाद पुलिस ने सीने पर गोली मारी, 2 सिपाही भी घायल गाजियाबाद में 4 साल की भांजी से रेप करने वाले मामा को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। रविवार रात हुई मुठभेड़ के दौरान 2 सिपाही भी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जसीम उर्फ छोटू पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। उसने 11 अप्रैल को भांजी का रेप और मर्डर करने के बाद डेडबॉडी को कार के नीचे फेंक दिया था। बच्ची का परिवार हापुड़ के पिलखुआ का रहने वाला है। वर्तमान में गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में रह रहा है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में फ्लैट पर 15% तक छूट, प्लॉट 5% महंगे:23 अप्रैल को UP आवास विकास परिषद बोर्ड में डबल फॉर्मूला प्रस्ताव
    Next Article
    उन्नाव में गंगा की धारा प्रवाह बदली, फसलें बर्बाद:गर्मी के साथ सब्जी किसानो का नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment