Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

    14 hours ago

    1

    0

    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने अंतरराष्ट्रीय संगीत जगत में भारत का नाम ऊंचा कर दिया है। वह दुनिया के सबसे बड़े डांस म्यूजिक फेस्टिवल्स में शुमार 'इलेक्ट्रिक डेजी कार्निवल' (EDC) ऑरलैंडो के मेन स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए हैं। इस खास मौके पर गुरु रंधावा 2 बार ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हो चुके दिग्‍गज ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक आर्टिस्ट स्टीव आओकी के साथ स्टेज साझा करेंगे। दोनों कलाकार इस फेस्टिवल में अपने हालिया कोलैबोरेशन गाना ‘सिर्रा’ (Sirra) का धमाकेदार रीमिक्स पहली बार लाइव पेश करने जा रहे हैं। ऑरलैंडो के टिंकर फील्ड में जमा है संगीत का रंग दुनियाभर के म्यूजिक लवर्स के लिए इलेक्ट्रिक डेजी कार्निवल (EDC) एक बहुत बड़ा सपना होता है। इस बार EDC ऑरलैंडो का भव्य आयोजन अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित ऐतिहासिक टिंकर फील्ड में 6 से 8 नवंबर तक किया जा रहा है। इस 3 दिवसीय म्यूजिक फेस्टिवल में दुनियाभर के दिग्गज म्यूजिशियन और डीजे शिरकत कर रहे हैं। ईस्ट कोस्ट के सबसे बड़े डांस म्यूजिक इवेंट्स में से एक इस शो में भारतीय संगीत का परचम लहराना बेहद गौरव की बात है। फेस्टिवल के दूसरे दिन स्टेज पर होगी लाइव परफॉर्मेंस फेस्टिवल के दूसरे दिन यानी 7 नवंबर को स्टीव आओकी मुख्य कलाकार के रूप में अपनी परफॉर्मेंस देंगे। स्टीव आओकी के इस खास सेट के दौरान गुरु रंधावा सरप्राइज एंट्री लेकर मंच पर उनके साथ जुड़ेंगे। मंच पर दोनों कलाकार मिलकर अपने मशहूर गाने ‘सिर्रा’ का रीमिक्स लाइव गाएंगे। स्टीव आओकी के नए बीट्स और इलेक्ट्रॉनिक टच मिलने के बाद यह गाना एक परफेक्ट डांस फ्लोर एंथम बन चुका है। इसमें पंजाबी पॉप और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक का अनोखा फ्यूजन देखने को मिलेगा। क्या है EDC म्यूजिक फेस्टिवल? EDC यानी इलेक्ट्रिक डेजी कार्निवल को दुनिया का सबसे बड़ा और मशहूर डांस म्यूजिक फेस्टिवल माना जाता है। इसका आयोजन दुनिया के अलग-अलग देशों और शहरों में बड़े पैमाने पर होता है। इस फेस्टिवल की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल इसके लास वेगास एडिशन में करीब 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। ऑरलैंडो में हो रहा यह शो भी दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है। गुरु रंधावा ने जताई खुशी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए गुरु रंधावा ने कहा कि EDC के मेन स्टेज पर भारत और अपने देसी म्यूजिक का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए बेहद सम्मान और गर्व की बात है। उन्होंने आगे बताया कि स्टीव आओकी और उन्होंने ‘सिर्रा’ के रीमिक्स पर काफी मेहनत की है। इसमें दो बिल्कुल अलग म्यूजिक स्टाइल्स का बेहतरीन मेल दिखेगा। गुरु रंधावा ने यह भी कहा कि नई दिल्ली में होने वाले अपने बड़े स्टेडियम होमकमिंग शो से पहले EDC के स्टेज पर विदेशी दर्शकों के सामने गाने को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला
    Next Article
    विराट कोहली ने पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा:न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे कामयाब वनडे बल्लेबाज बने; रोहित ने शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment