Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुजारी की नॉनवेज खाते तस्वीर, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा:कानपुर में मंदिर से घसीटकर निकाला, बोले- धर्म भ्रष्ट कर रहा है

    17 hours ago

    1

    0

    कानपुर में एक मंदिर के पुजारी की नॉनवेज खाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तस्वीर सामने आते ही लोग भड़क गए। रविवार रात करीब 50-60 लोग मंदिर पहुंच गए और पुजारी को मंदिर परिसर से बाहर बुलाने लगे। जब पुजारी बाहर आने में आनाकानी करने लगे तो कुछ लोग मंदिर के अंदर घुस गए और उन्हें घसीटते हुए बाहर ले आए। इसके बाद वायरल तस्वीर को लेकर उनसे सवाल-जवाब करने लगे। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। गुस्साई भीड़ ने पुजारी पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। पुजारी खुद को बचाने के लिए भागने लगा तो लोग उसे दौड़ाकर पीटने लगे। मंदिर के आसपास की दुकानों में काम करने वाली महिलाएं बीच-बचाव के लिए आगे आईं। वे पुजारी को छोड़ देने की मिन्नतें करती रहीं, लेकिन भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ। करीब एक घंटे तक मौके पर हंगामा चलता रहा। यह घटना रावतपुर के केशवपुरम स्थित भूतेश्वर मंदिर की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह पुजारी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। हालांकि, वायरल तस्वीर कहां की है, किसने खींची और किसने उसे सोशल मीडिया पर फैलाया, इसे लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं पुजारी ने पुलिस के सामने दावा किया है कि कुछ लोग उन्हें मंदिर से हटवाने की साजिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए उनकी पुरानी तस्वीर को एडिट कर वायरल किया गया है। पहले 3 तस्वीरें- दो दिन पहले फोटो वायरल, मंदिर से बाहर करने की मांग प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित, रावतपुर के भूतेश्वर मंदिर में पुजारी और महंत हैं। वह मंदिर परिसर में बने कमरे में ही रहते हैं। दो दिन पहले उनकी नॉनवेज खाते एक फोटो वायरल हुई। फोटो सामने आने के बाद लोग गुस्से में आ गए। धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाने लगे। मंदिर से बाहर करने की मांग करने लगे। बचाने आईं महिलाओं से भी मारपीट रविवार रात कुछ लोग मंदिर पहुंचे और पुजारी से मारपीट कर दी। आसपास की महिलाएं पुजारी को बचाने आईं। उन्हें घेर कर बैठ गईं। भीड़ ने महिलाओं पर भी थप्पड़ बरसाए। हालात बेकाबू होते देख किसी ने डॉयल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुजारी को भीड़ से छुड़ाया। वीडियो से पीटने वालों की पहचान कर रही पुलिस थाने में घायल पुजारी प्रशांत गिरी ने रविवार देर रात तहरीर दी। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया- पीड़ित को भीड़ से सुरक्षित निकाल लिया है। उनकी तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। मारपीट का वीडियो भी मिला है। उसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। ------------------- ये खबर भी पढ़िए- इंजीनियर भाई-बहन साथ घूमते, लॉन्ग ट्रिप पर जाते थे: REEL में परफेक्ट दिखती थी केमेस्ट्री; फिर क्यों 84 चाकू मारकर बहन की हत्या की? मुरादाबाद में इंजीनियर भाई ने जिस बहन को चाकू से 84 वार करके मार डाला, वह उसी बहन पर जान छिड़कता था। बहन को घुमाना, नौकरी से छुट्‌टी दिलाकर वीकएंड पर लॉन्ग ट्रिप पर ले जाना…यहां तक कि उसके साथ हर रोज नई-नई रील्स बनाना, हार्दिक की आदत में था। दोनों रील्स में खुश नजर आते थे। उनके बीच की केमिस्ट्री परफेक्ट थी। दोनों साथ में घूमते थे। हार्दिक सोशल मीडिया पर लड़कियों को आजादी देने और उन्हें लड़कों से ज्यादा हक देने की वकालत भी करता था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशुतोष पर हमले की जिम्मेदारी लेने वाली स्वाति अघोरी कौन?:पोस्ट में लिखा- लगता है चर्चा में आ गई हूं...आशुतोष महाराज बोले-मुकंदानंद की गर्लफ्रेंड
    Next Article
    यूजीसी के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग:बागपत में प्रदर्शन, अलंकार अग्निहोत्री भी शामिल, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment