Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाक पर जीत के बाद प्रयागराज में रात भर जश्न:जगह-जगह डीजे साउंड की धुन पर हुआ डांस, जमकर की गई आतिशबाजी, मिठाइयां भी बांटी गई

    12 hours ago

    1

    0

    टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर जैसे ही बड़ी जीत दर्ज की, संगमनगरी प्रयागराज में देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा। शहर की सड़कों पर युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक का जोश देखने लायक था। जगह-जगह आतिशबाजी हुई, मिठाइयां बांटी गईं और भारत माता के जयकारों से माहौल गूंज उठा। लोकनाथ चौराहे पर डीजे की धुन पर झूमे युवा शहर के प्रमुख इलाकों में से एक लोकनाथ चौराहे पर देर रात तक डीजे की धुन पर लोग थिरकते रहे। भारत की जीत की घोषणा होते ही सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर निकल आए। तिरंगा हाथ में लेकर युवाओं ने जमकर नारेबाजी की। आतिशबाजी से पूरा इलाका रोशनी से जगमगा उठा। होली से पहले ही गुलाल उड़ाकर लोगों ने जीत को त्योहार की तरह मनाया। कटरा और तेलियरगंज में भी दिखा उत्साह कटरा और तेलियरगंज इलाकों में भी कुछ ऐसा ही नजारा रहा। यहां युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कई जगहों पर बाइक रैली निकाली गई और ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। परिवारों के साथ बच्चे भी सड़कों पर जश्न में शामिल दिखे। सिविल लाइंस में उमड़ी भीड़ सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे के पास भी युवाओं की भारी भीड़ जुटी। तिरंगा लहराते हुए लोगों ने टीम इंडिया की जीत का स्वागत किया। कई जगहों पर ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाले गए। सोशल मीडिया पर भी शहर के जश्न के वीडियो तेजी से वायरल होते रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में चाइनीज मांझे से मासूम की गर्दन कटी:बड़े पापा के साथ बाइक पर बैठकर केक खरीदने जा रहा था, रास्ते में हुआ हादसा
    Next Article
    हाथरस में फौजी हत्याकांड का इनामी आरोपी गिरफ्तार:पुलिस एनकाउंटर में पैर में लगी गोली, अस्पताल भेजा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment